भारत और विश्व इतिहास में 01 अक्टूबर का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 01 अक्टूबर की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा। जो आपके हर परिक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है
01 अक्टूबर को कौनसा दिवस है?
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस की शुरुआत सन् 1990 में की गई थी। विश्व में बुजुर्गों के प्रति होने वाले दुर्व्यवहार और अन्याय को रोकने के लिए लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए 14 दिसंबर 1990 को यह निर्णय लिया गया। तब यह तय किया गया कि हर साल 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के रूप में मनाया जाएगा, और 1 अक्टूबर 1991 को पहली बार अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस या अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया।
हालांकि इसके पहले भी बुजुर्गों के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए, उनके लिए इस तरह की पहल की जा चुकी थी।
सन् 1982 में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा, "वृद्धावस्था को सुखी बनाइए" का नारा देकर "सबके लिए स्वास्थ्य" अभियान शुरू किया। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 1991 में अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस की शुरुआत के बाद 1999 को "अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग वर्ष" के रूप में मनाया गया था।
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस
भारत में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस हर वर्ष एक 01 अक्टूबर को व्यक्ति के जीवन में रक्त की आवश्यकता और महत्व को साझा करने के लिये मनाया जाता है। ये पहली बार वर्ष 1975 में एक अक्टूबर को इंडियन सोसायटी ऑफ ब्लड ट्रॉसफ्यूजन एण्ड इम्यूनोहैमेटोलॉजी द्वारा मनाया गया। इंडियन सोसायटी ऑफ ब्लड ट्रॉसफ्यूजन एण्ड इम्यूनोहैमेटोलॉजी की स्थापना 22 अक्टूबर 1971 में डॉ. जेजी जौली और मिसीज के. स्वरुप क्रिसेन के नेतृत्व में हुई।
विश्व शाकाहारी दिवस
प्रतिवर्ष 01 अक्टूबर को विश्व शाकाहारी दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का प्रमुख उद्देश्य लोगों में शाकाहार भोजन में लोगों की रुचि को बढ़ाना और उसके साथ पर्यावरण की रक्षा को प्रोत्साहित करना। अब पूरी दुनिया में शाकाहारी भोजन के तौर तरीके बढ़ रहे हैं। शाकाहारी खान पान काफी पसंद भी किया जा रहा है।
शाकाहारी दिवस की शुरुआत (वर्ल्ड वेजिटेरियन डे) की शुरुआत
विश्व शाकाहारी दिवस की शुरूआत साल 1977 में हुई। नॉर्थ अमेरिकन वेजिटेरियन सोसाइटी द्वारा की गई थी। इस सोसाइटी का उद्देश्य था कि लोगों को शाकाहारी भोजन के लिए प्रेरित किया जाए। इसकी शुरूआत भी इसी लक्ष्य के साथ शुरू हुई थी कि लोगों को शाकाहारी भोजन की तरफ आकर्षित किया जाए।
इसके अलावा लोगों को शाकाहार के फायदे, शाकाहार जीवन की खासियत, बीमारियों से बचाव और पर्यावरण की सुरक्षा के बारे में जागरुक करना है। क्योंकि आज के समय में मांसाहार की वजह से कोरोना, स्वाइन फ्लू, बर्ड फ्लू जैसी गंभीर बीमारियां सैकड़ों लोगों की मौत का कारण बन रही हैं। जबकि शाकाहारी लाइफस्टाइल से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों को भी मात दी जा सकती है। इसके साथ ही इससे पृथ्वी का पारिस्थितिक तंत्र भी सामान्य बनाने में मदद मिलेगी।
विश्व शाकाहारी दिवस का इतिहास
विश्व शाकाहारी दिवस यानि वर्ल्ड वेगन डे 1 नवंबर, 1977 में पहली बार यूके वेगन सोसाइटी ने मनाया था।
1944 में वेगन सोसायटी की स्थापना हुई थी। जिसकी 50 वीं वर्षगांठ पर वेगन सोसायटी के अध्यक्ष ने अक्टूबर की पहली तारीख को यादगार बनाने और लोगों में शाकाहारी आहार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वेगन दिवस (Vegan Day) को हर साल मनाने की घोषणा की।
अंतरराष्ट्रीय कॉफी दिवस
अंतरराष्ट्रीय कॉफी दिवस प्रतिवर्ष 01 अक्टूबर को मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय कॉफी दिवस (World Coffee Day) प्रत्येक साल उन सभी लोगों के प्रयासों को पहचानने हेतु मनाया जाता है, जो कॉफी व्यवसाय (Coffee Business) से जुड़े हैं। अंतरराष्ट्रीय कॉफी दिवस को मनाने का उद्देश्य कॉफी पेय को बढ़ावा देना है।
अंतरराष्ट्रीय कॉफी दिवस का मुख्य उद्देश्य (International Coffee Day Celebration) उन सभी लोगों को प्रति आदर सम्मान व्यक्त करना है जो खेत से दुकान तक कॉफी को पहुंचाने हेतु बहुत ही कड़ी मेहनत करते हैं। अंतरराष्ट्रीय कॉफी संगठन ने साल 2015 में इटली के मिलान में पहला विश्व कॉफी दिवस ( First International coffee day, Milan, Italy ) आयोजित किया था।
2014 में अंतरराष्ट्रीय कॉफी संगठन (International Coffee Organization) ने 01 अक्टूबर को प्रत्येक साल अंतरराष्ट्रीय कॉफी दिवस मनाने का फैसला किया था। यह दिन विश्वभर में कॉफी किसानों के मुद्दों के बारे में जागरूकता पैदा करने हेतु भी मनाया जाता है।
कॉफी के बारे में जानने हेतु मुख्य बातें
- इथियोपिया के एक बकरी चरवाहे काल्दी ने विश्व में सबसे पहले कॉफी बीन्स की खोज की।
- अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों के अनुसार, कॉफी तेल के बाद दुनिया में दूसरा सबसे अधिक कारोबार किया जाने वाला उपयोगी वस्तु है।
- भारत विश्व का 6वां सबसे बड़ा कॉफी उत्पादक देश है।
- भारत विश्व की कुल 4 प्रतिशत कॉफी का उत्पादन करता है।
- विश्व में कॉफी का सबसे ज्यादा उत्पादन ब्राज़ील, वियतनाम, कोलंबिया, इंडोनेशिया तथा इथियोपिया द्वारा किया जाता है।
- भारत में कॉफी के सबसे बड़े उत्पादक राज्य कर्नाटक (71%), केरल (21%) तथा तमिलनाडू (5%) हैं।
- भारत में उत्पादित की जाने वाली कॉफी का 70 से 80 प्रतिशत हिस्सा निर्यात किया जाता है।
- भारत के कॉफी उत्पादन के शीर्ष खरीदार इटली, रूस और जर्मनी हैं।
- भारत में रोबस्टा कॉफी तथा अरेबिका कॉफी का उत्पादन बड़े पैमाने पर किया जाता है
- भारत ने साल 2017-18 के दौरान 3.16 लाख टन कॉफी का उत्पादन किया था और निर्यात 3.92 लाख टन किया था।
- भारतीय कॉफी विश्वभर की सबसे अच्छी गुणवत्ता की कॉफी मानी जाती है, क्योंकि इसे भारत में छाया में उगाया जाता है, इसके बजाय विश्वभर के अन्य जगहों पर कॉफी को सीधे सूर्य के प्रकाश में उगाया जाता है।
अंतरराष्ट्रीय कॉफी संगठन के बारे में
अंतरराष्ट्रीय कॉफी संगठन (International Coffee Organization) की स्थापना साल 1963 में लंदन में हुई थी। इस संगठन का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से विश्व कॉफी क्षेत्र के सामने आने वाली चुनौतियों से निपटना है। अंतरराष्ट्रीय कॉफी संगठन की सदस्य सरकारें विश्व कॉफी उत्पादन का 98 प्रतिशत और विश्व उपभोग का 67 प्रतिशत प्रतिनिधित्व करती हैं।
01 अक्टूबर भारत विश्व इतिहास
- 1574 सिखों के तीसरे गुरु अमरदास का निधन हुआ।
- 1705 संसद ने घोषणा की, की हंगरी स्वतंत्र होने के बाद रकोजी राजा बनाया जायेगा।
- 1788 विलियम ब्रॉडी को एडिनबर्ग में टॉलबुथ में लटका दिया गया।
- 1800 एक गुप्त संधि में स्पेन ने लुइसियाना को फ्रांस में सौंप दिया गया।
- 1826 स्कॉटलैंड में मोंकलैंड और किर्किन्तिलोच रेलवे का उद्घाटन किया गया।
- 1829 केप टाउन में दक्षिण अफ्रीकी कॉलेज का उद्घाटन किया।
- 1843 विश्व की प्रत्येक खबर का प्रकाशन लंदन में आरम्भ किया गया।
- 1847 भारत के स्वाधीनता आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाली थियोसोफिकल सोसायटी की सदस्य ऐनी बेसेंट का लंदन में जन्म हुआ।
- 1854 भारत में डाक टिकट का प्रचलन शुरू हुआ, टिकट पर महारानी विक्टोरिया का सिर और भारत बना होता था। इसकी कीमत आधा आना (1/32 रुपये) थी।
- 1867 कार्ल मार्क्स की प्रसिद्ध पुस्तक 'दास कैपिटल' प्रकाशित हुई।
- 1883 सिडनी हाई स्कूल (पहले लड़कों का पब्लिक स्कूल) सिडनी ऑस्ट्रेलिया में स्थापित किया गया।
- 1885 विशेष वितरण मेल सेवा अमेरिका में शुरू की गयी।
- 1887 ब्रिटिश साम्राज्य ने बलूचिस्तान का कार्यभार संभाला।
- 1888 नेशनल ज्योग्राफिक पत्रिका का प्रकाशन पहली बार किया गया।
- 1890 कैलिफोर्निया के योसेमिटी नेशनल पार्क में कांग्रेस की स्थापना की गयी।
- 1892 शिकागो विश्वविद्यालय आईसीटी प्रथम श्रेणी में रखा गया।
- 1896 गोटलीब डैमलर दुनिया का पहला पेट्रोल ट्रक बनाया।
- 1908 फोर्ड मोटर कंपनी के संस्थापक अमेरिकी उद्योगपति हेनरी फोर्ड ने टी कार का मॉडल प्रस्तुत किया।
- 1908 यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच में पेनी पोस्ट की स्थापना हुई।
- 1919 मशहूर उर्दू शायर और हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी का जन्म हुआ। 1950 और 1960 के दशकों में मजरूह का हिन्दी फिल्मों के संगीत पर गहरा प्रभाव रहा।
- 1924 अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति जिमी कार्टर का जन्म हुआ।
- 1949 चीन में कम्युनिस्ट पार्टी के शासन की शुरुआत हुई और माओत्से तुंग राष्ट्रपति बने।
- 1953 आंध्र प्रदेश भारत में एक अलग राज्य बना।
- 1960 नाइजेरिया ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ और आज के दिन को वहॉ राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- 1967 भारतीय पर्यटन विकास निगम की स्थापना हुई।
- 1978 भारत में विवाह के लिये लड़कियों की न्यूनतम उम्र 14 से बढ़ाकर 18 और लड़कों की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 वर्ष कर दी गई।
- 1994 पलाऊ ने संयुक्त राष्ट्र की विश्वस्तरीय परिषद से स्वतंत्रता प्राप्त की।
- 2002 एशियाड खेलों में स्नूकर प्रतिस्पर्द्धा में भारत ने अपना पहला स्वर्ण पदक जीता था।
- 2005 बाली में बम विस्फोट से 23 लोगों की मौत हुई।
- 2011 मार्टिन डेम्पसे को राष्ट्रपति ओबामा द्वारा अमेरिका का संयुक्त कमान नियुक्त किया गया।
- 2015 ग्वाटेमाला के संता काटरीना पिनुला में भारी बारिश और भूस्खलन से 280 लोगों की मौत हुई।






Post a Comment