25 सितम्बर दिवस और भारत विश्व इतिहास // 25 September day and india world history / important days

 25 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है

अन्तोदय दिवस

प्रतिवर्ष 25 सितम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मदिन के उपलक्ष्य पर देश भर में अन्तोदय दिवस के रूप में मनाया जाता है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक विचारक, इतिहासकार तथा राजनीतिक कार्यकर्ता थे। अन्‍त्‍योदय का अर्थ समाज के कमजोर वर्गों को ऊपर उठाना। अंत्‍योदय दिवस के अवसर पर देश में रक्त दान शिविर, संगोष्ठी तथा सम्मेलनों का आयोजन किया गया।

अंत्‍योदय दिवस


पंडित दीनदयाल उपाध्याय (1916-88)

पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक प्रसिद्ध राजनीतिक व्यक्तित्व तथा विचारक थे। वे जन संघ के समन्वयक तथा नेता थे, जन संघ से ही भारतीय जनता पार्टी की उत्पत्ति हुई थी। वे साम्यवाद व पूँजीवाद दोनों के आलोचक थे। उन्होंने एकीकृत मानवता का समर्थन किया, इसमें राजनीती में नैतिकता तथा अर्थशास्त्र में मानव केन्द्रित दृष्टिकोण शामिल है। उन्होंने स्वदेशी तथा लघु स्तरीय औद्योगिकीकरण का समर्थन किया। वे राष्ट्रवादी विचार के समर्थक थे, उनका मानना था कि आंखें मूँद कर पश्चिमी विचारधारा का पालन करना भारत के लिए उचित नहीं है। उन्होंने राष्ट्र धर्मं प्रकाशन और मासिक पत्रिका राष्ट्र धर्मं की स्थापना की। बाद में उन्होंने साप्ताहिक पत्रिका पाञ्चजन्य तथा दैनिक पत्रिका स्वदेश की शुरुआत की। उन्होंने हिंदी में चन्द्रगुप्त मौर्य नामक नाटक की रचना हिंदी में की।



25 सितम्बर भारत विश्व इतिहास 

  • 1340 इंग्लैंड और फ्रांस ने निरस्त्रीकरण संधि पर हस्ताक्षर किए।
  • 1524 वास्कोडिगामा आखिरी बार वायसराय बन कर भारत आया।
  • 1639 अमेरिका के कैंब्रिज (मेसेचुएट्स) में पहली प्रिंटिंग प्रेस की शुरुआत हुई।
  • 1775 अमेरिकी क्रांतिकारी युद्ध नायक एथन एलन को बंदी बना लिया।
  • 1777 ब्रिटिश जनरल विलियम होवे ने फिलाडेल्फिया को जीत लिया।
  • 1844 कनाडा और अमेरिका के बीच न्यूयॉर्क में पहला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला गया।
  • 1844 1 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कनाडा ने संयुक्त राज्य अमेरिका को 23 रनों से हराया।
  • 1845 फाई अल्फा लिटररी सोसाइटी की स्थापना की गई।
  • 1897 ब्रिटेन में पहली बस सेवा की शुरुआत हुई।
  • 1916 भारतीय अर्थशास्त्री, समाजशास्त्री, पत्रकार और महान चिंतक दीनदयाल उपाध्याय का जन्म हुआ।
  • 1926 हेनरी फोर्ड ने आठ घंटे का दिन और पांच दिवसीय कामकाज की शुरूआत की।
  • 1929 अर्नस्ट स्ट्रेरवित्ज़ सरकार ने ऑस्ट्रिया में इस्तीफा दिया।
  • 1955 रॉयल जॉर्डन वायु सेना की स्थापना हुई।
  • 1956 अमेरिका और यूरोप के बीच पहली दूरभाष सेवा शुरू हुई।
  • 1959 सीलोन के प्रधानमंत्री एस डब्ल्यू आर डी बंदरनाइक की हत्या कर दी गई।
  • 1981 मध्य अमेरिकी देश बेलीज संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
  • 1992 अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 1,018 किलोग्राम का एक रोबोट 'मार्स ऑब्जर्वर' स्पेशक्राफ्ट अंतरिक्ष में भेजा।
  • 1997 ब्रिटेन के एंडी ग्रीन ने जेट उड़ान की कार 714 मील प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाकर कीर्तिमान बनाया।
  • 2008 चीन ने अंतरिक्ष यान ‘शेंझो 7’ का प्रक्षेपण किया।
  • 2010 हिंदी के वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार कन्हैयालाल नंदन का निधन हुआ।



👉 यह भी पढे 👇 



Join by social media 👇 👇 


प्रतिदिन नोटिफिकेशन के लिए ईमेल से सब्सक्राइब या घंटी (बैल आइकन) दबा दीजिए 

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post