भारत और विश्व इतिहास में 02 अक्टूबर का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 02 अक्टूबर की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा। जो आपके हर परिक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है
02 अक्टूबर को कौनसा दिवस है
महात्मा गांधी जयंती (विश्व अहिंसा दिवस)
गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर सन् 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हिन्दू परिवार में हुआ। पिता करमचंद गांधी और मां पुतलीबाई द्वारा उनका नाम मोहनदास रखा गया, जिससे उनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी हुआ। महात्मा गांधी की माता अत्यधिक धार्मिक महिला थी, अत: उनका पालन वैष्णव मत को मानने वाले परिवार में हुआ और उन पर जैन धर्म का भी गहरा प्रभाव रहा। यही कारण था कि इसके मुख्य सिद्धांतों जैसे- अहिंसा, आत्मशुद्धि और शाकाहार को उन्होंने अपने जीवन में उतारा था।
हालांकि गांधी जी, अपने माता-पिता की सेवा, घर के कार्यों में मां का हाथ बंटाना, आज्ञा का पालन करना, सैर के लिए जाना, यह सब करते थे लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा के महात्मा गांधी ने अपने जीवन के विद्रोही समय में गुप्त नास्तिकवाद को भी अपनाया, धूम्रपान और मांसाहार का सेवन भी किया। लेकिन उसके बाद उन्होंने इन सभी चीजों को जीवन में कभी न दोहराने का दृढ़ निश्चय कर फिर कभी नहीं दोहराया। गांधी जी ने प्रहृलाद और राजा हरिश्चंद्र को आदर्श के रूप में ग्रहण किया।
महात्मा गांधी का विवाह मात्र 13 वर्ष की आयु में ही कर दिया गया था। जब वे स्कूल में पढ़ते थे, तभी पोरबंदर के एक व्यापारी की पुत्री कस्तूरबा माखनजी से उनका विवाह हुआ और मात्र 15 वर्ष की अवस्था में गांधी जी एक पुत्र के पिता बन गए।लेकिन वह पुत्र जीवित न रह सका। इस तरह गांधी जी के कुल चार पुत्र हरिलाल, मनिलाल, रामदास और देवदास हुए। विवाह के पश्चात और स्कूल का जीवन समाप्त होने पर मुंबई के एक कॉलेज में कुछ दिन पढ़ने के बाद वे लंदन चले गए और उनकी आगे की शिक्षा दीक्षा लंदन में हुई। 3 वर्ष की शिक्षा के बाद वे बैरिस्टर बने।
इसके बाद उनके जीवन की असल यात्रा शुरू हुई जो अहिंसा आंदोलन से लेकर उनके राष्ट्रपिता बनने तक, और उनके जीवन पर्यंत चलती रही...।
सन् 1914 में गांधी जी भारत लौट आए। देशवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया और उन्हें महात्मा पुकारना शुरू कर दिया। उन्होंने अगले चार वर्ष भारतीय स्थिति का अध्ययन करने तथा उन लोगों को तैयार करने में बिताए जो सत्याग्रह के द्वारा भारत में प्रचलित सामाजिक व राजनीतिक बुराइयों को हटाने में उनका साथ दे सकें।
फरवरी 1919 में अंग्रेजों के बनाए रॉलेट एक्ट कानून पर, जिसके तहत किसी भी व्यक्ति को बिना मुकदमा चलाए जेल भेजने का प्रावधान था, उन्होंने अंग्रेजों का विरोध किया। फिर गांधी जी ने सत्याग्रह आंदोलन की घोषणा कर दी। इसके परिणामस्वरूप एक ऐसा राजनीतिक भूचाल आया, जिसने 1919 के बसंत में समूचे उपमहाद्वीप को झकझोर दिया।
इस सफलता से प्रेरणा लेकर महात्मा गांधी ने भारतीय स्वतंत्रता के लिए किए जाने वाले अन्य अभियानों में सत्याग्रह और अहिंसा के विरोध जारी रखे, जैसे कि 'असहयोग आंदोलन', 'नागरिक अवज्ञा आंदोलन', 'दांडी यात्रा' तथा 'भारत छोड़ो आंदोलन'। गांधी जी के इन सारे प्रयासों से भारत को 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता मिल गई। ऐसे महान व्यक्तित्व के धनी महात्मा गांधी की 30 जनवरी, 1948 को नई दिल्ली के बिड़ला भवन में नाथूराम गोडसे द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई।
महात्मा गांधी के पूर्व भी शांति और अहिंसा की के बारे में लोग जानते थे, परंतु उन्होंने जिस प्रकार सत्याग्रह, शांति व अहिंसा के रास्तों पर चलते हुए अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया, उसका कोई दूसरा उदाहरण विश्व इतिहास में देखने को नहीं मिलता। तभी तो संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी वर्ष 2007 से गांधी जयंती को ‘विश्व अहिंसा दिवस’ के रूप में मनाए जाने की घोषणा की है। उनकी यह यात्रा अहिंसा आंदोलन से लेकर उनके राष्ट्रपिता बनने तक, और उनके जीवन पर्यंत चलती रही...।
02 अक्टूबर भारत विश्व इतिहास
- 1787 मैग्डेन हाउस एम्स्टर्डम, नीदरलैंड में खोला गया।
- 1802 स्वीडन और त्रिपोली के बीच युद्ध समाप्त हो गया।
- 1804 ब्रिटेन फ्रांसीसी आक्रमण के खिलाफ रक्षा करने के लिए एकजुट हुई।
- 1813 पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय की फिलोथेथीन सोसाइटी की स्थापना की गई (संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे पुराना मौजूदा साहित्यिक समाज)।
- 1869 भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म पोरबंदर में हुआ। आज का दिन को भारत समेत संपूर्ण विश्व में अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- 1889 वाशिंगटन, डीसी में, अमेरिकी राज्यों का पहला अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू किया गया।
- 1895 उत्तरी अमेरिका के एक समाचार पत्र में पहला कार्टून स्ट्रिप प्रकाशित हुआ।
- 1895 पहला कार्टून कॉमिक स्ट्रिप पहली बार अखबार में प्रकाशित किया गया।
- 1901 हॉलैंड १, ब्रिटिश रॉयल नेवी की पहली पनडुब्बी थी, जो बैरो-इन-फ़र्नेस में लॉन्च की गई।
- 1904 भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में हुआ था।
- 1939 कॉक की लड़ाई शुरू हुई।
- 1942 संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थिरीकरण अधिनियम लागू किया गया।
- 1946 बुल्गारिया पर कम्युनिस्टों ने कब्जा किया।
- 1949 सोवियत संघ ने पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना को मान्यता दी।
- 1951 श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना की।
- 1952 सामुदायिक विकास कार्यक्रम की शुरूआत हुई।
- 1961 भारत की वर्तमान आर्थिक राजधानी बम्बई (अब मुंबई) में शिपिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया का गठन हुआ।
- 1982 ईरान की राजधानी तेहरान में हुए बम विस्फोट में लगभग 60 लोगो की मृत्यु और 700 लोग घायल हुए।
- 1983 नील किन्नक ब्रिटिश लेबर पार्टी के नेता चुने गए।
- 1985 भारत में आज ही के दिन दहेज निषेधाज्ञा संशोधन अधिनियम अस्तित्व में आया।
- 1988 तमिलनाडु में मंडपम और पम्बन के बीच समुद्र के ऊपर सबसे लंबा पुल खोला गया।
- 1996 बुल्गारिया के पूर्व प्रधान मंत्री एंड्री लुकानोव की हत्या कर दी गई।
- 2001 अफगानिस्तान पर हमले के लिए 19 देशों के संगठन नाटो ने हरी झंडी दी।
- 2004 अमेरिकी समोआ उत्तर अमेरिकी क्रमांकन योजना में शामिल हुआ।
- 2012 नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 20 छात्रों की हत्या की।
- 2012 नाइजीरिया के मुबी में 20 छात्रों को मारा गया।



Post a Comment