14 अगस्त - पाकिस्तान स्वतंत्रता दिवस (Pakistan Independence Day) // भारत विश्व इतिहास

भारत और विश्व इतिहास में 14 अगस्त का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 14 अगस्त की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा। जो आपके हर परिक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है

पाकिस्तान स्वतंत्रता दिवस (Pakistan Independence Day)


भारत में हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। वहीं पाकिस्तान हर साल 14 अगस्त को यानी एक दिन पहले ही अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। जबकि दोनों मुल्क एक ही दिन आजाद हुए थे।
सवाल उठता है कि आखिर क्यों ? 
पाकिस्तान 15 अगस्त की जगह 14 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस क्यों मनाता है? :- ऐसा भी कहा जाता है कि पाकिस्तान ने अपना पहला स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को ही मनाया था लेकिन बाद में फिर क्यों ये तारीख 15 अगस्त से 14 अगस्त हो गई। यहीं नहीं पाकिस्तान के 'कायदे-आजम' मुहम्मद अली जिन्ना ने देश के नाम पहले संबोधन में 15 अगस्त की बधाई दी थी। उन्होंने कहा था, ‘ढेर सारी खुशियों के साथ मैं आपको बधाइयां देता हूं। 15 अगस्त स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र पाकिस्तान का जन्मदिन है।' मीडिया रिपोर्ट्स और इतिहासकार द्वारा लिखी गई किताबों में पाकिस्तान के 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाने के पीछे दो वजहें बताई जाती रही हैं।
👉 यह भी पढे 👇 👇 👇

दरअसल इंडियन इंडिपेंडेंस बिल 4 जुलाई को ब्रिटिश संसद में पेश हुआ था और इसने 15 जुलाई को कानून की शक्ल ली थी। इस बिल के मुताबिक 14-15 अगस्त की मध्यरात्रि को भारत का बंटवारा होना था। आधी रात को भारत और पाकिस्तान नाम के दो नए देश वजूद में आने थे। पाकिस्तानी इतिहासकार केके अजीज अपनी किताब मर्डर ऑफ हिस्ट्री में लिखते हैं कि इन दोनों देशों को सत्ता का हस्तांतरण वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन को करना था। माउंटबेटन एक ही वक्त पर यानी 15 अगस्त को नई दिल्ली और कराची में मौजूद नहीं हो सकते थे। दोनों जगहों पर उनका होना जरूरी था। ऐसे में लॉर्ड माउंटबेटन ने वायसराय रहते हुए 14 अगस्त को पाकिस्तान को सत्ता हस्तांतरित कर दी। रिपोर्ट्स बताती हैं कि 14 अगस्त को वायसराय के सत्ता हस्तांतरित करने के बाद ही कराची में पाकिस्तानी झंडा फहरा दिया गया था। इसलिए बाद में पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस की तारीख 14 अगस्त ही कर दी गई। कई इतिहासकार बताते हैं कि तथ्यात्मक साक्ष्यों के मुताबिक हिन्दुस्तान और पाकिस्तान को एक ही दिन आजादी मिली थी। लेकिन, बस उन्हें दस्तावेज एक दिन पहले मिले थे, यही वजह है कि वहां एक दिन पहले स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

 अंगदान दिवस - अंगदान सर्वश्रेष्ठ पुण्य - मृत्युपरातं अंगदान जरुर करे click  
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 1947 में 14 अगस्त को रमजान का 27वां दिन यानी शब-ए-कद्र था। इस्लामिक मान्यता के मुताबिक धार्मिक ग्रंथ कुरआन इसी रात उतारा गया था। इसके बाद पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस 14 अगस्त को ही मनाया जाने लगा।

14 अगस्त भारत विश्व इतिहास 

  • 1523 संत जॉन प्रथम ने कैथोलिक धर्म के सर्वोच्च गुरु पोप का पद संभाला।
  • 1758 ज़ोरेंडोर्फ की लड़ाई: प्रशिया ने रूस को हराया जिसमें हजारों लोग मारे गए।
  • 1762 अंग्रेजो ने हवाना के नौका-समुदाय पर कब्जा कर लिया।
  • 1825 ब्रिटेन के प्रख्यात भौतिक एवं रसायनशास्त्री माइकल फ़ैराडे ने डीज़ल की खोज की।
  • 1862 बंबई उच्च न्यायालय की स्थापना की गयी।
  • 1875 सोसायटी ऑफ रीगेट अफ्रीकांडर्स ने पर्ल में स्थापित किया गया।
  • 1876 कोलोराडो को 38 वें अमेरिकी राज्य के रूप में स्वीकार किया गया।
  • 1893 फ्रांस मोटर वाहन पंजीकरण शुरू किया गया जिसमे एक ड्राइविंग परीक्षण भी शामिल था।
  • 1904 इस्माइल मोंटेस बोलीविया साउथ अमेरिका के राष्ट्रपति बने।
  • 1908 इंग्लैंड के फोकेस्टोन में पहली सौंदर्य प्रतियोगिता आयोजित की गयी।
  • 1917 चीन ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी और ऑस्ट्रिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • 1917 चीन गणराज्य ने जर्मनी और ऑस्ट्रिया से हंगरी में युद्ध करने की घोषणा की।
  • 1920 बेल्जियम के एंटवर्प में ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई।
  • 1934 लड़ाकू क्रॉस की स्थापना न्यूयॉर्क पुलिस विभाग में गई।
  • 1947 भारत का विभाजन हुआ और पाकिस्तान पृथक राष्ट्र बना।
  • 1956 भारतीय हास्य अभिनेता जॉनी लीवर का जन्म हुआ।
  • 1968 मोरारजी देसाई पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-पाकिस्तान से सम्मानित किए गए।
  • 1979 फास्टनेट रेस के दौरान 15 नाविकों की मौत हुई।
  • 2007 दुनिया की सर्वाधिक उम्रदराज़ महिला जापान की येनो मीनागावा का निधन।
  • 2010 पहला ग्रीष्मकालीन युवा ओलंपिक खेल सिंगापुर में शुरू किया गया।
  • 2011 हिंदी फिल्‍म जगत के मशहूर अभिनेता शम्‍मी कपूर का निधन हुआ।
  • 2013 मिस्र में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प में 638 लोग मारे गये।

👉 यह भी पढे 👇 👇 👇





Join by social media 👇 👇 


प्रतिदिन नोटिफिकेशन के लिए ईमेल से सब्सक्राइब या घंटी (बैल आइकन) दबा दीजिये

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post