18 अगस्त दिवस और भारत विश्व इतिहास // 18 August day and India World History

भारत और विश्व इतिहास में 18 अगस्त का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 18 अगस्त की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा। जो आपके हर परिक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है

18 अगस्त को कौनसा दिवस मनाया जाता है? 


विश्व के स्वदेशी लोगों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस

स्वदेशी लोग अनूठी संस्कृतियों के उत्तराधिकारी और चिकित्सक और लोगों और पर्यावरण से संबंधित है. उन्होंने सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और राजनीतिक विशेषताओं को बरकरार रखा है जो उन्हें प्रमुख समाजों से अलग करता है. 
विश्व के स्वदेशी लोगो के अंतर्राष्ट्रीय दिवस वर्ष 2017 का विषय है '10th Anniversary of the UN Declaration on the Rights of Indigenous Peoples'.
18 अगस्त स्वतंत्रता दिवस

18 अगस्त को भारत के किस किस स्थानो पर मनाया जाता है स्वतंत्रता दिवस

पूरा देश 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाता है और दिल्ली के लाल किले पर देश के पीएम राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं, वहीं पश्चिम बंगाल में ऐसी जगह है, जहां आजादी का जश्न 18 अगस्त को मनाया जाता है। यह जगह है पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में स्थित राणाघाट और कृष्णानगर।
जब भारत और पाकिस्तान का बंटवारा हुआ तो पश्चिम बंगाल के इन दोनों इलाकों को पाकिस्तान में शामिल किया गया था। हिंदू मेजोरिटी वाले इन इलाकों के लोगों ने अंग्रेजों के फैसले का विरोध किया। इसके बाद 18 अगस्त 1947 को इन्हें भारत में शामिल किया गया। इसलिए यहां तीन दिन बाद स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है और राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है।


कैसे मिली 18 अगस्त को झंडा फहराने की अनुमति

पहले नदिया में 18 अगस्त को झंडा फहराने की अनुमति नहीं थी। क्योंकि 2002 से पहले राष्ट्रीय ध्वज फहराने का जो कानून था, इसके अनुसार आम नागरिकों को 23 व 26 जनवरी और 15 अगस्त के अलावा अन्य किसी दिन झंडा फहराना गैरकानूनी था। इसके बाद स्वतंत्रता सेनानी प्रमथनाथ शुकुल के पोते अंजन शुकुल ने 15 अगस्त के बदले 18 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाने का आंदोलन शुरू किया।

लंबी लड़ाई के बाद 1991 में केंद्र सरकार से उन दोनों इलाकों में 18 अगस्त को झंडा फहराने की अनुमति मिली। तब से हर साल 18 अगस्त को कृष्णानगर और राणाघाट में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।
👉यह भी पढे 
✔ 15 अगस्त भारत समेत छह देशो का स्वतंत्रता दिवस  click 

26 जनवरी 2002 को भारतीय ध्‍वज संहिता में संशोधन किया गया और स्‍वतंत्रता के कई वर्ष बाद भारत के नागरिकों को अपने घरों, कार्यालयों और फैक्‍ट‍री में न केवल राष्‍ट्रीय दिवसों पर, बल्कि किसी भी दिन बिना किसी रुकावट के फहराने की अनुमति मिल गई। अब भारतीय नागरिक राष्‍ट्रीय झंडे को शान से फहरा सकते हैं।


18 अगस्त भारत विश्व इतिहास 

  • 1800 गवर्नर जनरल लार्ड वैलेजली ने कलकत्ता में फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना की।
  • 1800 लॉर्ड वेलेजली ने कलकत्ता में फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना हुई थी।
  • 1838 अमेरिका का पहला नौसैनिक अभियान हुआ।
  • 1846 जनरल स्टीफन डब्लू केर्नी की अमेरिकी सेनाएं सांता फ़े, न्यू मैक्सिको पर कब्जा किया।
  • 1900 भारत के पहले प्रधानमंञी जवाहरलाल नेहरू की बहन भारतीय राजनेत्री विजयलक्ष्‍मी पंडित का जन्‍म हुआ।
  • 1924 फ़्रांस ने जर्मनी से अपने सैनिकों को वापस बुलाया।
  • 1926 मौसम मानचित्र पहली बार टेलीविजन पर प्रसारित किया गया।
  • 1934 फिल्म निर्देशक, गीतकार और कवि गुलजार का जन्‍म हुआ।
  • 1945 ताइवान के ताइहोकू हवाई अड्रडे पर सुभाषचन्‍द्र बोस का विमान दुर्घटनाग्रस्‍त होने से उनकी मौत हुई।
  • 1951 पश्चिम बंगाल के खडगपुर में भारतीय प्रौधोगिक संस्‍थान (आईआईटी) की स्थापना हुई।
  • 1956 भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी संदीप पाटिल का जन्म मुंबई में हुआ। उन्होंने 29 टेस्ट मैचों 1588 रन बनाए।
  • 1958 व्लादिमीर नाबोकोव के विवादास्पद उपन्यास लोलिता को संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रकाशित किया गया।
  • 1964 दक्षिणी अफ़्रीक़ा को ओलम्पिक खेलों में भाग लेने से रोक दिया गया। यह प्रतिबंध दक्षिणी अफ़्रीक़ा की सरकार की नीतियों के चलते लगा था।
  • 1973 अमेरिका के बॉस्‍टन में पहले एफ एम रेडियों स्‍टेशन के निर्माण को मंजूरी दी गई।
  • 1994 आयरिश मॉब्स्टर मार्टिन काहिल की डबलिन में हत्या कर दी गयी।
  • 1998 अमरीका में पहली बार हृदय के ऑप्रेशन को इंटरनेट पर दिखाया गया। यह ऑप्रेशन डॉक्टर राबर्ट लाज़ारा ने किया था।
  • 1999  Daily day education के संस्थापक श्री नरेन्द्र विश्नोई का जन्मदिवस मनाया जाता है
  • 2008 पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने विपक्ष के भारी दबाव में त्यागपत्र दिया।
  • 2012 नाटो के हवाई हमले में अफगानिस्तान के कम से कम 13 आतंकवादियों की मौत।


👉 यह भी पढे 👇 

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post