09 दिसंबर दिवस और भारत विश्व इतिहास || 09 December day and india world history || important day

 09 दिसंबर को कौनसा दिवस है

अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निवारण दिवस


प्रत्येक वर्ष 9 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निवारण दिवस पूरे विश्व में मनाया जाता है इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए उसके तरीकों के संबंध में लोगों को जागरुक करना और भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए लोगों को प्रेरित करना जिससे एक सभ्य और विकसित समाज की स्थापना हो सके यह दिवस संयुक्त राष्ट्र महासभा के एक प्रस्ताव जो कि 31 अक्टूबर सन 2013 को पारित किया गया और यह निर्णय लिया गया की भ्रष्टाचार के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सभी देश सजग होकर इससे संघर्ष करते हुए इसके उन्मूलन के लिए सजग रहें जिसमें संयुक्त राष्ट्र भ्रष्टाचार विरोधी सम्मेलन करके इस पर मोहर लगाई गई आज के दौर के सबसे भयावह समस्याओं में भ्रष्टाचार सर्वोपरि है भारत में यह समस्या तो इसकी लोकतांत्रिक व्यवस्था की नस नस में अपना स्थान बना चुकी है भारत में तमाम तरह के कानून बनाकर भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए जुगत किए गए लेकिन सभी कानून और दावे असफल साबित हुए ।


सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के माध्यम से भ्रष्टाचार पर अंकुश तो जरूर लगा लेकिन जन जागरूकता के अभाव के कारण और माफिया तथा भ्रष्टाचार में लिप्त धनबल और बाहुबल से शक्तिसंपन्न भ्रष्टाचारियों ने ऐसे कई कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतार कर उनकी आवाज को बंद कर दिया । आज भी ऐसे मामले सुनाई देते हैं जब भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने वाले शख्स की जिंदगी को दांव पर लग जाती है। भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर इस पर करारा प्रहार करना पड़ेगा तभी हम सजग राष्ट्र के सजग प्रहरी बनने के अपने उत्तरदायित्व को पूर्णता निभा सकते हैं अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निवारण दिवस पर विश्व के सभी लोगों को भ्रष्टाचार से संघर्ष करने के लिए संकल्प लेने की दरकार की।


09 दिसंबर भारत विश्व इतिहास


  • 1484 महान कवि एवं संत सूरदास का जन्म हुआ।
  • 1625 हॉलैंड और इंग्लैंड के बीच सैन्य संघि पर हस्ताक्षर हुए।
  • 1712 गाडेबस्क की लड़ाई: स्वीडन ने डेनमार्क और सक्सनी को हराया।
  • 1714 तुर्क-विनीशियन युद्ध (1714-1718): तुर्क साम्राज्य ने वेनिस गणराज्य पर युद्ध की घोषणा की।
  • 1738 यहूदियों को ब्रेसलौ सिलेसिया से निष्कासित किया गया।
  • 1742 स्वीडन के प्रसिद्ध रसायनशास्त्री व आधुनिक रसायनशास्त्र के संस्थापकों में से एक कार्ल विलहेल्म शील का स्टॉकहोम में जन्म हुआ।
  • 1747 ग्रेट ब्रिटेन और नीदरलैंड ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किया।
  • 1758 भारत में मदरास का तेरह महीनों तक चलने वाला युद्ध आरंभ हुआ। भारत में ब्रिटेन व फ़्रांस के बीच होने वाला ये सबसे खतरनाक युद्ध था।
  • 1762 ब्रिटिश संसद ने पेरिस संधि को स्वीकार किया।
  • 1793 न्यूयॉर्क शहर का पहला दैनिक समाचार पत्र, अमेरिकन मिनर्वा, नूह वेबस्टर द्वारा स्थापित किया गया।
  • 1851 उत्तरी अमेरिका में पहले वाईएमसीए मॉन्ट्रियल की स्थापना की गयी।
  • 1856 बुशेर ने ब्रिटिश सेना के सामने आत्मसमर्पण किया।
  • 1898 कोलकाता में बेलूर मठ की स्थापना हुई।
  • 1905 चर्च और राज्य को अलग करने के लिए फ्रांस में कानून पास हुआ।
  • 1938 इस्तवान शिशकी हंगरी के विदेश मंत्री बने।
  • 1941 चीन ने जापान,जर्मनी और इटली के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • 1945 अभिनेता एवं राजनेता शत्रुध्न सिन्हा का जन्म हुआ।
  • 1946 देश का सर्वोच्च कानून बनाने वाली संविधान सभा की पहली मुलाकात हुई।
  • 1974 पेरिस के शिखर सम्मेलन में यूरोपीय समुदाय के राज्यों और सरकार के प्रमुखों के पुनर्मिलन शुरू हुए।
  • 1992 ब्रिटेन के शाही जोड़े प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेज डायना के अलग होने की आधिकारिक घोषणा हुई थी।
  • 2001 यूनाइटेड नेशनल पार्टी के नेता रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
  • 2003 मास्को के केंद्र में एक विस्फोट से छह लोगों को मौत हुई और भी कई घायल हुए।
  • 2010 एस्टोनिया ओईसीडी का 34 वा सदस्य बना।
  • 2013 इंडोनेशिया में बिनटारो के समीप ट्रेन हादसे में सात की मौत और 63 घायल।



09 दिसम्बर के राष्ट्रीय दिवस एवं अंतराष्ट्रीय दिवस

  • दिवस का नाम उत्सव का स्तर
  • अंतर्राष्‍ट्रीय भ्रष्‍टाचार-रोधी (निरोधी) दिवस अन्तरराष्ट्रीय दिवस


09 दिसम्बर को उल्लेखनीय लोगों की मृत्यु

  • 2013 एलेनॉर पार्कर / महिला / अभिनेत्री / संयुक्त राज्य अमेरिका


09 दिसम्बर को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1920 केदार पांडे / पुरुष / राजनीतिज्ञ / भारत
  • 1918 ई. के. नायनार / पुरुष / राजनीतिज्ञ / भारत
  • 1913 होमी व्यारावाला  / महिला / फोटोग्राफर / भारत
  • 1981 दीया मिर्ज़ा / महिला / अभिनेत्री / भारत


👉 यह भी पढे 👇


  पूरे वर्ष का दिवस ट्रिक क्लिक (महत्वपूर्ण)


प्रतिदिन नोटिफिकेशन के लिए ईमेल से सब्सक्राइब या घंटी (बैल आइकन) दबा दीजिए



Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post