08 दिसंबर दिवस और भारत विश्व इतिहास || 08 December day and india world history || important day

 08 दिसंबर को कौनसा दिवस है

दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन दिवस

दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (The South Asian Association for Regional Cooperation-SAARC)  की स्थापना 8 दिसंबर,1985 को ढाका में सार्क चार्टर पर हस्ताक्षर के साथ की गई थी।


दक्षिण एशिया में क्षेत्रीय सहयोग का विचार सर्वप्रथम नवंबर 1980 में सामने आया था। सात संस्थापक देशों- बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव नेपाल, पाकिस्तान एवं श्रीलंका के विदेश सचिवों के परामर्श के बाद इनकी प्रथम मुलाकात अप्रैल 1981 में कोलंबिया में हुई थी। 

अफगानिस्तान वर्ष 2005 में आयोजित हुए 13वें वार्षिक शिखर सम्मेलन में  सार्क का सबसे नया सदस्य बना। 

इस संगठन का मुख्यालय एवं सचिवालय नेपाल के काठमांडू में अवस्थित है। 

सिद्धांत 

सार्क के फ्रेमवर्क के तहत सहयोग निम्नलिखित सिद्धांतों पर आधारित होगा: 

  • संप्रभु समानता, क्षेत्रीय अखंडता, राजनीतिक स्वतंत्रता, अन्य राज्यों के आंतरिक मामलों में गैर-हस्तक्षेप एवं पारस्परिक लाभ के सिद्धांतों का सम्मान करना। 
  • इस प्रकार का क्षेत्रीय सहयोग अन्य द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय सहयोग का विकल्प न होकर उसका एक पूरक होगा। 
  • ऐसा क्षेत्रीय सहयोग अन्य द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय दायित्वों के साथ असंगत नहीं होगा।

सार्क के सदस्य देश

सार्क में आठ सदस्य देश शामिल हैं:

  • अफगानिस्तान
  •  बांग्लादेश
  •  भूटान
  •  भारत 
  • मालदीव 
  • नेपाल
  •  पाकिस्तान 
  • श्रीलंका


वर्तमान में सार्क के 9 पर्यवेक्षक सदस्य देश हैं- 

(i) ऑस्ट्रेलिया (ii) चीन (iii) यूरोपियन यूनियन (iv) ईरान (v) जापान (vi) रिपब्लिक ऑफ कोरिया (vii) मॉरीशस (viii) म्याँमार एवं (ix) संयुक्त राज्य अमेरिका।


संगठन के कार्य क्षेत्र

  • मानव संसाधन विकास एवं पर्यटन
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • पर्यावरण, प्राकृतिक आपदा एवं बायो टेक्नोलॉजी
  • आर्थिक, व्यापार एवं वित्त
  • सामाजिक मुद्दे
  • सूचना एवं गरीबी उन्मूलन
  • उर्जा, परिवहन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  • शिक्षा, सुरक्षा एवं संस्कृति और अन्य

सार्क का उद्देश्य

  • दक्षिण एशिया के लोगों के कल्याण को बढ़ावा देना एवं उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना।
  • इस क्षेत्र में आर्थिक वृद्धि, सामाजिक प्रगति, सांस्कृतिक विकास में तेज़ी लाना और सभी व्यक्तियों को गरिमापूर्ण जीवन जीने का अवसर प्रदान करना तथा उनकी क्षमताओं को आकलन करना। 
  • दक्षिण एशिया के देशों के मध्य सामूहिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना एवं उसे मज़बूत करना।
  • एक-दूसरे की समस्याओं का मूल्यांकन, आपसी विश्वास और समझ को बढ़ावा देना।
  • आर्थिक, सामाजिक,सांस्कृतिक, तकनीकी एवं वैज्ञानिक क्षेत्रों में आपसी सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता को प्रोत्साहित करना।
  • अन्य विकासशील देशों के साथ सहयोग को मजबूत बनाना।
  • समान हितों के मामलों में अंतर्राष्ट्रीय मंच पर आपसी सहयोग को मज़बूत बनाना।
  • अंतर्राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय संगठनों के साथ समान उद्देश्यों एवं लक्ष्यों के साथ सहयोग करना।

पनडुब्बी डे

भारतीय नौसेना पनडुब्बी दिवस मना रही है। दरअसल 8 दिसंबर 1967 को पहली पनडुब्बी कलवरी को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था और इसे 31 मार्च 1996 को 30 वर्ष की राष्ट्र सेवा के बाद नौसेना से रिटायर कर दिया गया।



08 दिसंबर भारत विश्व इतिहास

  • 1863 चीली की राजधानी सेंटियागो स्थित जेसूइट गिरजाघर में आग लगने से 2500 लोगों की मौत हुई।
  • 1863 चिली के सैंटियागो के ला कंपाना के जेसुइट चर्च में आग लगने से 2,500 लोग मारे गए।
  • 1881 यूरोपीय देश आस्ट्रिया की राजधानी विएना में थियेटर में आग लगने से 800 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।
  • 1900 भारत के आधुनिक नृत्य के जन्मदाता नर्तक एवं नृत्य निर्देशक पंडित उदय शंकर का जन्म हुआ।
  • 1914 फॉकलैंड का जल युद्ध एटलांटिक महासागर में इसी नाम के द्वीपों के आस पास ब्रिटेन और जर्मनी के बीच लड़ा गया।
  • 1923 जर्मनी और अमेरिका के बीच मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किए गये।
  • 1931 दूरसंचार में उपयोग होने वाले कोएक्सिएल केबल का अमेरिका में पेटेंट कराया।
  • 1934 इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच साप्ताहिक एयर मेल सेवा शुरू हुई।
  • 1935 बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र का जन्म हुआ।
  • 1941 अमेरिका और ब्रिटेन ने जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • 1943 वेरा का युद्ध मित्र देशों की जीत में समाप्त हुआ।
  • 1960 हयाटो इकादा जापान के प्रधानमंत्री के रूप में अपना दूसरा कार्यकाल शुरू किया।
  • 1967 पहली पनडुब्बी आईएनएस कालवरी को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।
  • 1980 न्यूयॉर्क शहर में अपने अपार्टमेंट के बाहर मार्क डेविड चैपमैन ने जॉन लेनन को गोली मार दी।
  • 1982 कोलंबिया के लेखक गैब्रिएल गार्सिया मार्केज को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
  • 1987 विश्व की दो महाशक्तियों अमरीका और सोवियत संघ के नेताओं ने ऐसी पहली संधि पर दस्तख़त किया जिसमें भूमि आधारित परमाणु हथियारों के जख़ीरे को कम करने का प्रावधान था।
  • 2007 अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबन्धन सेना और नाटो की सेनाओं ने दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान के मूसा कला ज़िले में तालिबानी आतंकवादियों पर हमले किये।
  • 2009 इराक के बगदाद में बम विस्फोट से 127 लोग मारे गए और 448 घायल हुए।


08 दिसम्बर को उल्लेखनीय लोगों की मृत्यु

  • 1980 जॉन लेनन / पुरुष / गायक / संयुक्त राज्य अमेरिका
  • 2000 सचिन्द्र लाल सिंह / पुरुष / राजनीतिज्ञ / भारत
  • 2002 श्रीपति मिश्र / पुरुष / राजनीतिज्ञ / भारत
  • 2014 स्टेफ़नी मोसेली / महिला / अभिनेत्री / संयुक्त राज्य अमेरिका
  • 2016 जॉन ग्‍लेन / पुरुष / अंतरिक्ष यात्री / संयुक्त राज्य अमेरिका


08 दिसम्बर को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1897 बालकृष्ण शर्मा / पुरुष / साहित्यकार / भारत
  • 1936 डेविड कैरडाइन / पुरुष / अभिनेता / संयुक्त राज्य अमेरिका
  • 1922 लुसियन फ्रायड / पुरुष / चित्रकार / जर्मनी
  • 1943 अरमांडो लोयज़ा / पुरुष / राजनीतिज्ञ / बोलिविया
  • 1935 धर्मेन्द्र / पुरुष / अभिनेता / भारत
  • 1975 तारा देशपांडे / महिला / अभिनेत्री / भारत
  • 1927 प्रकाश सिंह बादल / पुरुष / राजनीतिज्ञ / भारत



Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post