05 दिसंबर को कौनसा दिवस है
विश्व मृदा दिवस
हर साल 5 दिसंबर को दुनियाभर में विश्व मृदा दिवस मनाया जाता है. दिसंबर 2013 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 68वीं सामान्य सभा की बैठक में पारित संकल्प के द्वारा 5 दिसंबर को विश्व मृदा दिवस मनाने का संकल्प लिया गया था. इस दिवस को मनाने का उदेश्य किसानों के साथ आम लोगों को मिट्टी की महत्ता के बारे में जागरूक करना है. विश्व मृदा दिवस 2020 की थीम पर्यावरण प्रेमियों से संबंधित. इस वर्ष का अभियान है "मिट्टी को जीवित रखना, मिट्टी की जैव विविधता की रक्षा करना".
साल 2002 में अंतरराष्ट्रीय मृदा विज्ञान संघ ने 5 दिसंबर को हर साल विश्व मृदा दिवस मनाने की सिफारिश की थी. एफएओ के सम्मेलन ने सर्वसम्मति से जून 2013 में विश्व मृदा दिवस का समर्थन किया और 68 वें संयुक्त राष्ट्र महासभा में इसको आधिकारिक रूप से मनाए जाने का अनुरोध किया.
सबसे पहले यह खास दिन संपूर्ण विश्व में 5 दिसंबर 2014 को मनाया गया था. इस दिवस को खाद्य व कृषि संगठन द्वारा मनाया जाता है. विश्व के कई हिस्सों में उपजाऊ मिट्टी बंजर हो रही है. जिसका कारण किसानों द्वारा ज्यादा रसायनिक खादों और कीटनाशक दवाईयों का इस्तेमाल करना है. ऐसा करने से मिट्टी के जैविक गुणों में कमी आने की वजह से मिट्टी की उपजाऊ क्षमता में गिरावट आ रही है और यह प्रदूषण का शिकार हो रही है. किसानो और आम लोगों को मिट्टी की सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए यह दिन विशेष तौर पर मनाया जाता है.
मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साल 2015 में मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना (एसएचसी) की शुरूआत की थी. इसमें भारत सरकार के कृषि एवं सहकारिता मंत्रालय द्वारा देशभर में 14 करोड़ मृदा स्वास्थ्य कार्ड (एसएचसी) जारी करने का लक्ष्य रखा गया था.
05 दिसंबर भारत विश्व इतिहास
- 1230 जर्मनी के रसायन शास्त्री और दार्शनिक अलबर्ट महान का निधन हुआ। इन्होंने आर्सेनिक द्वारा तांबे को सफेद करने में सफलता प्राप्त की थी।
- 1657 शाहजहां के छोटे बेटे मुराद ने खुद को बादशाह घोषित किया।
- 1746 स्पेनिश शासन के खिलाफ जेनोवा में विद्रोह किया गया।
- 1757 ल्यूटन की लड़ाई: प्रशियाई सेना ने ऑस्ट्रियाई को धराशायी कर दिया।
- 1766 जेम्स क्रिस्टी ने क्रिस्टी की नीलामी की पहली बिक्री लंदन के घर में की।
- 1868 पहला अमेरिकी साइकिल कॉलेज खोला गया।
- 1879 पहला स्वचालित फोन स्विचिंग प्रणाली तैयार की गयी।
- 1892 जॉन थॉम्पसन कनाडा के चौथे प्रधानमंत्री बने।
- 1893 टोरंटो में पहली इलेक्ट्रिक कार बनी जो एक बार चार्ज होने पर 15 मील चलती थी।
- 1893 एकाधिक मतदान न्यू साउथ वेल्स में समाप्त किया गया।
- 1905 कश्मीर के शेख मोहम्मद अब्दुल्ला का जन्म हुआ।
- 1919 तुर्की के युद्ध मंत्रालय ने यूनानियों, अर्मेनियन और यहूदियों को सैन्य सेवा हटाया।
- 1926 फोरवेल के टेक्सास शहर में जॉर्ज हासेल ने अपनी पत्नी और आठ बच्चों की हत्या की।
- 1928 ब्रिसबेन में इंग्लैंड को आॅस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड 675 रनों से हराया था।
- 1928 इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट क्रिकेट मैच 675 रनों से जीता।
- 1943 जापानी हवाई जहाज ने कोलकाता पर बम गिराया। पहली बार कोलकाता पर दिन में हमला हुआ।
- 1950 सिक्किम भारत का संरक्षित राज्य बना।
- 1951 कलाकार अरविन्द्रनाथ टैगोर का निधन हुआ।
- 1955 लंबी दूरी के टेलीफोन कॉल को घर घर की चीज बना देने वाली एसटीडी सेवा अस्तित्व में आई।
- 1956 गुलाब हेइलब्रॉन ब्रिटेन की प्रथम महिला न्यायाधीश बनी।
- 1971 भारत ने बंगलादेश को एक देश के रूप में मान्यता दी।
- 1974 माल्टा गणराज्य घोषित हुआ।
- 1999 भारतीय सुंदरी युक्ता मुखी ‘मिस वर्ल्ड’ चुनी गईं।
- 2000 अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति चुनाव में जार्ज बुश के पक्ष में फैसला दिया।
- 2013 रंगभेद के खिलाफ अभियान चलाने वाले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न सम्मनित नेल्सन मंडेला का निधन हुआ।
05 दिसम्बर के राष्ट्रीय दिवस एवं अंतराष्ट्रीय दिवस
- दिवस का नाम उत्सव का स्तर
- अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक (वालंटियर) दिवस अन्तरराष्ट्रीय दिवस
- योगी अरविन्द स्मृति दिवस राष्ट्रीय दिवस
05 दिसम्बर को उल्लेखनीय लोगों की मृत्यु
- 1941 अमृता शेरगिल / महिला / चित्रकार / भारत
- 1951 अवनींद्र नाथ टैगोर / पुरुष / चित्रकार / भारत
- 1961 गुरबचन सिंह सलारिया / पुरुष / सैनिक / भारत
- 2013 नेल्सन मंडेला / पुरुष / राजनीतिज्ञ / दक्षिण अफ़्रीका
- 2016 जयललिता / महिला / राजनीतिज्ञ / भारत
05 दिसम्बर को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
- 1901 वॉल्ट डिज़्नी / पुरुष / उद्योगपति / संयुक्त राज्य अमेरिका
- 1905 शेख़ अब्दुल्ला / पुरुष / राजनीतिज्ञ / भारत
- 1932 नादिरा / महिला / अभिनेत्री / भारत
- 1955 रेडफोर्ड व्हाइट / महिला / अभिनेता / फिलीपींस
- 1916 हिलेरी कोपरोव्स्की / पुरुष / लेखक / संयुक्त राज्य अमेरिका
- 1938 जे.जे. केल / पुरुष / गायक / संयुक्त राज्य अमेरिका
- 1927 भूमिबोल अतुल्यतेज / पुरुष / शासक / थाईलैंड
👉 यह भी पढे 👇
✔ पूरे वर्ष का दिवस ट्रिक क्लिक (महत्वपूर्ण)
प्रतिदिन नोटिफिकेशन के लिए ईमेल से सब्सक्राइब या घंटी (बैल आइकन) दबा दीजिए

Post a Comment