03 दिसंबर को कौनसा दिवस है?
विश्व विकलांगता दिवस (World Disability Day)
हर साल 3 दिसंबर को दुनियाभर में विश्व विकलांगता दिवस (World Disability Day) मनाया जाता है. इस दिन को मुख्य रूप से दिव्यागों के प्रति लोगों के व्यवहार में बदलाव लाने और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने के लिए मनाया जाता है. 1992 के बाद से ही दुनियाभर में विश्व विकलांग दिवस मनाया जा रहा है. विकलांग दिवस, विकलांग व्यक्तियों के प्रति करुणा, आत्म-सम्मान और उनके जीवन को बेहतर बनाने के समर्थन के उद्देश्य से मनाया जाता है.
विश्व विकलांग दिवस का इतिहास (History of World Disability Day)
संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने 1981 को ''विकलांग व्यक्तियों का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष'' घोषित किया था. इसके बाद राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकलांग लोगों के लिए पुनरुद्धार, रोकथाम, प्रचार और बराबरी के मौकों पर जोर देने के लिए एक योजना का निर्माण किया गया.
विकलांग व्यक्तियों के अंतरराष्ट्रीय उत्सव के लिए ''पूर्ण सहभागिता और समानता'' की थीम का चुनाव किया गया था. इस थीम के तहत समाज में विकलांगों को बराबरी के अवसर, उनके अधिकारों के बारे में लोगों को जागरुक करने और सामान्य नागरिकों की तरह उनकी सेहत पर भी ध्यान देने के साथ सामाजिक-आर्थिक स्थिति को सुधारने आदि पर ध्यान केंद्रित किया गया था.
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1983 से 1992 को विकलांगों के लिए संयुक्त राष्ट्र के दशक की घोषणा की थी ताकि वो सरकार और संगठनों को विश्व कार्यक्रम में अनुशंसित गतिविधियों को लागू करने के लिए एक लक्ष्य प्रदान कर सकें. इसके बाद 1992 से 3 दिसंबर, विश्व दिव्यांग दिवस के रूप में मनाया जाने लगा.
03 अक्टूबर भारत विश्व इतिहास
- 1469 इटली के विख्यात राजनेता और इतिहासकार निकोलो मैक्यावेले का फ़लोरेन्स नगर में जन्म हुआ।
- 1730 कोले सिब्बर को जॉर्ज द्वितीय के तहत ब्रिटिश कवि पुरस्कार विजेता नियुक्त किया गया।
- 1751 भारत में आर्नी की लड़ाई (दूसरा कर्नाटक युद्ध): रॉबर्ट क्लाईव के तहत एक ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की अगुवाई वाली सेना अर्चना पर राणा साहिब की कमान के तहत एक बहुत बड़ी फ्रैंको-भारतीय सेना को हरा देती है।
- 1792 जॉर्ज वॉशिंगटन संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए।
- 1796 बाजी राव द्वितीय को मराठा साम्राज्य का पेशवा बनाया गया। वे मराठा साम्राज्य के अंतिम पेशवा थे।
- 1818 इलिनोइस को 21 वें अमेरिकी राज्य के रूप में स्वीकार किया गया।
- 1828 एंड्रयू जैक्सन अमेरिका के सातवें राष्ट्रपति चुने गए।
- 1828 एंड्रयू जैक्सन संयुक्त राज्य अमेरिका के 7वें राष्ट्रपति के रूप में चुने गए।
- 1829 वायसराय लॉर्ड विलियम बैंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी।
- 1829 वायसराय लार्ड विलियम बेंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी।
- 1832 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में एंड्रयू जैक्सन फिर से अमेरिका के निर्वाचित हुए।
- 1834 ज़ोलवेरिन जर्मनी में पहली बार नियमित जनगणना की स्थापना की गयी, उस समय जर्मनी की जनसंख्या 23,478,120 थी।
- 1884 भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद का जन्म बिहार के जीरादेई में हुआ।
- 1889 स्वतंत्रता आंदोलन में सबसे कम उम्र में फांसी पर चढ़ने वाले क्रांतिकारी खुदीराम बोस का जन्म हुआ।
- 1910 फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री जॉर्जेज क्लाउड द्वारा विकसित विश्व के पहले नियोन लैम्प का पहली बार पेरिस के मोटर शो में प्रदर्शन किया।
- 1915 भूटान और अरुणाचल प्रदेश में 6.५ तीव्रता वाले भूकंप से 170 लोगों की जान गयी और कई घर नष्ट हो गए।
- 1948 पूर्वी चीन सागर में चीनी शरणार्थी जहाज को ले जा रहे जहाज कियांग्या में विस्फोट होने से 1,100 लोगों की मौत हुई।
- 1951 लेबनान विश्वविद्यालय की स्थापना की गयी।
- 1967 इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति सुकर्णो नजरबंद किये गए।
- 1971 भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद देश में आपातकाल लागू हुआ।
- 1976 आयरलैंड के 6 वें राष्ट्रपति के रूप में पैट्रिक हिलेरी को निर्विरोध चुना गया।
- 1979 हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद सिंह का निधन हुआ।
- 1984 भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से विषैली गैस लीक होने से कम से कम 3000 लोग मारे गए और कई हजार व्यक्ति शारीरिक विकृति के शिकार हो गए।
- 2004 भारत और पाकिस्तान 40 वर्षो के बाद मुनाबाव और खोखरापार के बीच रेल संपर्क फिर से बहाल करने के लिए सहमत हुए।
- 2011 फिल्म अभिनेता देव आनंद का निधन हुआ।
- 2012 फिलीपींस में ‘भूफा’ तूफान से कम से कम 475 लोगों की मौत।
03 दिसम्बर के राष्ट्रीय दिवस एवं अंतराष्ट्रीय दिवस
- दिवस का नाम उत्सव का स्तर
- डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जयंती राष्ट्रीय दिवस
- विश्व विकलांग दिवस अन्तरराष्ट्रीय दिवस
03 दिसम्बर को उल्लेखनीय लोगों की मृत्यु
- 1971 अलबर्ट एक्का / पुरुष / सैनिक / भारत
- 1979 मेजर ध्यानचंद / पुरुष / खिलाड़ी / भारत
- 2010 अब्दुमलिक बहोरी / पुरुष / कवि / तजाकिस्तान
- 2011 देव आनंद / पुरुष / अभिनेता / भारत
- 2016 बेकल उत्साही / पुरुष / कवि / भारत
03 दिसम्बर को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
- 1982 मिताली राज / महिला / खिलाड़ी / भारत
- 1889 खुदीराम बोस / पुरुष / स्वतंत्रता सेनानी / भारत
- 1884 डॉ. राजेन्द्र प्रसाद / पुरुष / राजनीतिज्ञ / भारत
- 1903 यशपाल / पुरुष / लेखक / भारत
- 1970 जिमी शेरगिल / पुरुष / अभिनेता / भारत
👉 यह भी पढे 👇
✔ पूरे वर्ष का दिवस ट्रिक क्लिक (महत्वपूर्ण)
प्रतिदिन नोटिफिकेशन के लिए ईमेल से सब्सक्राइब या घंटी (बैल आइकन) दबा दीजिए

Post a Comment