05 सितंबर शिक्षक दिवस(Teacher's Day) और भारत विश्व इतिहास // 05 September - Teacher's Day

भारत और विश्व इतिहास में 05 सितंबर का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 05 सितंबर की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा। जो आपके हर परिक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है


05 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है? 



शिक्षक दिवस

शिक्षक दिवस क्यो मनाया जाता है? आइये जानते है 

भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन (5 सितंबर) भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है. डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को 1962 से शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है. उन्होंने अपने छात्रों से जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने की इच्छा जताई थी. दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में अलग-अलग तारीख पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है. देश के पहले उप-राष्‍ट्रपति डॉ राधाकृष्‍णन का जन्म 5 सितंबर 1888 को तमिलनाडु के तिरुमनी गांव में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था. वे बचपन से ही किताबें पढ़ने के शौकीन थे और स्वामी विवेकानंद से काफी प्रभावित थे. राधाकृष्णन का निधन चेन्नई में 17 अप्रैल 1975 को हुआ था. 
Teacher's day


05 सितंबर को ही शिक्षक दिवस क्यो मनाया जाता है ? 

जब डॉ. एस राधाकृष्णन भारत के राष्ट्रपति बने तो उनके कुछ छात्र व मित्र उनके पास पहुंचे और उनसे अनुरोध किया कि वे उन्हें अपना जन्मदिन मनाने की अनुमति दें. उन्होंने उत्तर दिया कि मेरे जन्मदिन को अलग से मनाने के बजाय इस 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए तो यह मेरे लिए गौरवपूर्ण सौभाग्य होगा. तब से उनकी जयंती यानी 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाने लगा.

👉 यह भी पढे 👇 



अलग-अलग देशों में इस दिन मनाया जाता है शिक्षक दिवस

शिक्षक दिवस को चीन से लेकर, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, अल्बानिया, इंडोनेशिया, ईरान, मलयेशिया, ब्राजील और पाकिस्तान तक शामिल हैं. हालांकि हर देश में इस दिवस को मनाने की तारीख अलग-अलग है. जैसे कि- चीन में 10 सितंबर तो अमेरिका में छह मई, ऑस्ट्रेलिया में अक्तूबर के अंतिम शुक्रवार, ब्राजील में 15 अक्तूबर और पाकिस्तान में पांच अक्तूबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है.



05 सितंबर भारत विश्व इतिहास 

  • 1666 इंग्लैंड के शहर लंदन में लगी भीषण अाग में 13,200 घर क्षतिग्रस्त हो गये और अाठ लोगों की मौत हुई।
  • 1750 पेडरबर्न प्रशिया में जारी डिक्री चोरी या "संदिग्ध" माल के लिए सभी यहूदी घरों की वार्षिक खोज की अनुमति दिया।
  • 1774 फिलाडेल्फिया में पहली महाद्वीपीय कांग्रेस एकजुट हुई।
  • 1816 लुई XVIII ने चैंबर पाया ( "नायाब चैंबर") को भंग करने की कोशिश की।
  • 1836 मशहूर अमेरिकी राजनीतिज्ञ सैम ह्यूस्टन टेक्सास गणराज्य के नए राष्ट्रपति नियुक्त किए गए।
  • 1836 सैम ह्यूस्टन को टेक्सास गणराज्य के पहले राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है।
  • 1838 यूट्रेक्ट नीदरलैंड में केंद्रीय संग्रहालय खोला गया।
  • 1839 व्यापार विवादों की चरमावस्था में पहुचने के कारण पूर्वी चीन में चीन और ब्रिटेन के बीच प्रथम अफीम युद्ध की शुरुआत हुई।
  • 1839 पहला अफ़ीम युद्ध चीन में शुरू हुआ था।
  • 1882 पहला संयुक्त राज्य अमेरिका श्रम दिवस परेड न्यूयॉर्क शहर में आयोजित किया गया।
  • 1885 अमेरिका के इंडियाना स्थित फोर्ट वेयन में पहली बार गैसोलीन पंप की स्थापना की गई।
  • 1887 इंग्लैंड के थिएटर रॉयल एक्सेटर में आग लगने से 186 लोग मारे गए।
  • 1888 भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म तमिलनाडु के छोटे से गांव तिरुमनी में ब्राह्मण परिवार में हुआ था।
  • 1912 स्कूटरी शहर के नजदीक हेममेली में तुर्कों द्वारा पंद्रह ईसाइयों का नरसंहार किया गया।
  • 1914 विश्व के 5 देशों ग्रेट ब्रिटेन, फ्रांस, बेल्जियम और रूस ने लंदन संधि पर हस्ताक्षर किये थे।
  • 1920 मेक्सिको में राष्ट्रपति चुनाव आरम्भ हुआ।
  • 1948 रॉबर्ट सुमन फ्रांस के प्रधानमंत्री बने।
  • 1960 मुहम्मद अली के नाम से मशहूर अमेरिकी बॉक्सर कैसियस क्ले ने ओलंपिक में लाइट हेवीवेट का स्वर्ण पदक जीता।
  • 1962 प्रतिवर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म-दिवस के अवसर पर शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए भारतभर में शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाया जाता है।
  • 1969 पहली स्वचालित टेलर मशीन संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के रॉकविल केंद्र में स्थापित की गई।
  • 1986 मुम्बई से न्यूयॉर्क जा रहे पैन एम फ्लाइट 73 के अपहृत विमान में यात्रियों की सहायता एवं सुरक्षा करते हुए अपनी जान गंवाने वाली नीरजा भनोट की कराची में मौत हो गई।
  • 1991 दक्षिण अफ्रीका के प्रथम अश्वेत भूतपूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए।
  • 1997 मिशनरी ऑफ चैरिटी की संस्थापक और नोबेल पुरस्कार विजेता मदर टेरेसा का कोलकाता में निधन में हुआ।
  • 1997 अल्जीरिया में बेनी मेसौस नरसंहार में 87 से अधिक लोग मारे गए।
  • 2005 मंडला एयरलाइंस का विमान 091 इंडोनेशिया में सुमात्रा के एक आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार 104 लोगों के अलावा आवासीय क्षेत्र के 39 लोगों की मौत हो गई।
  • 2014 विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के एक अनुमान के मुताबिक, गिनी, लाइबेरिया, नाइजीरिया, सेनेगल और सिएरा लियोन में इबाेला वायरस से संक्रमित 3500 लोगों में से 1900 लोगों की मौत हो गयी।

Download the app 
✔टेस्ट सीरीज,  ✔महत्वपूर्ण दिवस,  ✔हाल ही में निकली सभी भर्तीयो की जानकारी एक ही एप्प पर उपलब्ध और ✔Online फॉर्म भी भर सकते है सीधा एप्प के माध्यम से Download now 





👉 यह भी पढे 👇 





Join by social media 👇 👇 


प्रतिदिन नोटिफिकेशन के लिए ईमेल से सब्सक्राइब या घंटी (बैल आइकन) दबा दीजिये

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post