भारत और विश्व इतिहास में 27 अगस्त का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 27 अगस्त की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा। जो आपके हर परिक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है
27 अगस्त को कौन कौनसा दिवस मनाया जाता है?
मदर टेरेसा जयंती
भारत में आज मदर टेरेसा की 110वीं जयंती मनाई जा रही है. मदर टेरेसा का जन्म 27 अगस्त 1910 को हुआ था. उन्हें विशेष रूप से उनके समाजसेवी कार्यों जैसे गरीबों, अनाथ, बेघर, एड्स और कुष्ठ रोग के पीड़ितों की सेवा के लिए जाना जाता है.मदर टेरेसा वास्तविक नाम अगनेस गोंझा बोयाजिजू था. वे एक अल्बानियन-भारतीय रोमन कैथोलिक नन थीं. उन्होंने मात्र 18 वर्ष की आयु में समाजसेवा के लिए अपना घर छोड़ दिया था और भारत आ गई थीं और अपने जीवन का लगभग सारा समय यहीं लोगों की सेवा में बिताया.
👉 यह भी पढे 👇
✔पूरे वर्ष का दिवस ट्रिक click (important)
निधन
मदर टेरेसा अपनी वृद्ध आयु में भी दिन-रात असहायों की सेवा करती रहती थीं जिनके चलते उन्हें दो बार हृदयघात हो चुका था तथा न्यूमोनिया लगातार बना रहता था. सेहत लगातार खराब रहने के कारण उन्होंने 1996 में संस्था के पद से इस्तीफा दे दिया था. अगले ही वर्ष 05 सितंबर 1997 को मदर टेरेसा का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया.27 अगस्त भारत विश्व इतिहास
- 1604 अमृतसर के श्री हरिमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) में गुरुग्रंथ साहिब की स्थापना हुई।
- 1776 ब्रिटिश सेना ने अमेरिकियों को लांग आइलैंड की लड़ाई में पराजित किया।
- 1781 हैदर अली ने ब्रिटिश सेना के खिलाफ पल्लीलोर का युद्ध लड़ा।
- 1783 जैक्स चार्ल्स और लेस फ्रेरेस रॉबर्ट ने पेरिस में दुनिया का पहला हाइड्रोजन से भरा गुब्बारा, ले ग्लोब लॉन्च किया।
- 1799 द्वितीय गठबंधन युद्ध: हॉलैंड के एंग्लो-रूसी आक्रमण - ब्रिटेन और रूस, बैटैवियन गणराज्य के लिए एक अभियान भेजा था।
- 1859 टाटा स्टील की नींव रखने वाले दोराबजी टाटा का मुंबई में जन्म हुआ।
- 1859 एडविन ड्रेक द्वारा प्रथम तेल टिटसविले पेन के पास निकला गया।
- 1869 ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने हावर्ड विश्वविद्यालय के खिलाफ टेम्स नदी पर पहली अंतरराष्ट्रीय नाव की दौड़ का आयोजन किया।
- 1881 फ्लोरिडा और करोलिन्स में आये अटलांटिक के पांचवें तूफान से लगभग 700 लोग मारे गए।
- 1908 विश्व के महान क्रिकेटर सर डोनाल्ड ब्रैडमेन का जन्म हुआ। उन्होंने अपने करियर के 52 टेस्ट में 29 शतक और 99.94 की औसत से 6996 रन बनाए।
- 1939 जेट ईधन वाले विश्व के पहले विमान ने जर्मनी से पहली उड़ान भरी।
- 1958 नाप तौल की मीट्रिक प्रणाली की शुरूआत हुई।
- 1967 ईस्ट कोस्ट रेसलिंग एसोसिएशन की स्थापना की गयी।
- 1972 भारतीय प्रोफेशनल रेसलर और लिफ्टर दलीप सिंह राणा उर्फ ग्रेट खली का जन्म हुआ।
- 1976 भारतीय सशस्त्र सेना की प्रथम महिला जनरल मेजर जनरल जी अली राम मिलिट्री नर्सिंग सेवा की निदेशक नियुक्त हुई।
- 1990 वाशिंगटन स्थित इराकी दूतावास के 55 में से 36 कर्मचारियों को अमेरिका ने निष्कासित कर दिया।
- 1999 सोनाली बनर्जी भारत की प्रथम महिला मैरिन इंजनियर बनीं।
- 2003 60 हजार वर्षों के अंतराल के बाद मंगल पृथ्वी के सबसे नजदीक पहुंचा।
- 2006 सुप्रसिद्ध भारतीय निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक ऋषिकेश मुखर्जी का निधन हुआ।
👉 यह भी पढे 👇
✔पूरे वर्ष का दिवस ट्रिक click (important)
Join by social media 👇 👇
प्रतिदिन नोटिफिकेशन के लिए ईमेल से सब्सक्राइब या घंटी (बैल आइकन) दबा दीजिये
Post a Comment