भारत और विश्व इतिहास में 26 अगस्त का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 26 अगस्त की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा। जो आपके हर परिक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है
26 अगस्त को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
महिला समानता दिवस
भारत में आज़ादी के बाद से ही महिलाओं को वोट देने का अधिकार प्राप्त तो था, लेकिन पंचायतों तथा नगर निकायों में चुनाव लड़ने का क़ानूनी अधिकार 73वे संविधान संशोधन 1992 के माध्यम से स्वर्गीय प्रधानमंत्री राजीव गाँधी के प्रयास से मिला। इसी का परिणाम है की आज भारत की पंचायतों में महिलाओं की 50 प्रतिशत से अधिक भागीदारी है। न्यूजीलैंड दुनिया का पहला देश है, जिसने 1893 में ‘महिला समानता’ की शुरुवात की। अमरीका में ’26 अगस्त’, 1920 को 19वें संविधान संशोधन के माध्यम से पहली बार महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला। इसके पहले वहाँ महिलाओं को द्वितीय श्रेणी नागरिक का दर्जा प्राप्त था। महिलाओं को समानता का दर्जा दिलाने के लिए लगातार संघर्ष करने वाली एक महिला वकील बेल्ला अब्ज़ुग के प्रयास से 1971 से 26 अगस्त को ‘महिला समानता दिवस’ के रूप में मनाया जाने लगा।
👉 यह भी पढे 👇
✔पूरे वर्ष का दिवस ट्रिक click (important all exams)
26 अगस्त भारत विश्व इतिहास
- 1303 अलाउद्दीन खिलजी ने चितौड़गढ़ पर कब्जा किया।
- 1676 ब्रिटेन के पहले प्रधानमंत्री रॉबर्ट वालपोल का जन्म हुआ।
- 1743 फ़्रांस के प्रसिद्ध रसायन शास्त्री ऐन्टोनी लेवाएज़ियर का जन्म हुआ। उन्हें आधुनिक रसायन शास्त्र का जनक कहा जाता है। उन्होंने ऑक्सीजन की खोज की।
- 1748 उत्तरी अमेरिका, पेंसिल्वेनिया मंत्री के प्रथम लुथेरन संप्रदाय, फिलाडेल्फिया, पेन्सिलवेनिया में स्थापित किए गए।
- 1767 ट्रायंस पैलेस का निर्माण न्यू बर्न, उत्तरी केरोलिना में शुरू हुआ था।
- 1894 नीदरलैंड सामाजिक डेमोक्रेटिक वर्कर्स पार्टी (SDAP)स्थापना की गयी।
- 1910 नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित मदर टेरेसा का युगोस्लाविया के स्कोपजी में जन्म हुआ।
- 1920 अमेरिका 19वें संविधान संशोधन के बाद महिलाओं को मताधिकार मिला।
- 1920 संयुक्त राज्य अमेरिका संविधान के उन्नीसवीं संसद में महिलाओं के मताधिकार की गारंटी को पारित किया गया।
- 1928 हीरो साइकिल्स के सह संस्थापक भारतीय व्यापारी और समाज-सेवी ओम प्रकाश मुंजल का जन्म हुआ।
- 1929 अमेरिका ने पहले रोलर कॉस्टर का निर्माण किया।
- 1975 स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार और पद्मभूषण से सम्मानित डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्दिकर का निधन हुआ।
- 1982 नासा ने टेलीसेट-एफ का प्रक्षेपण किया।
- 1994 इंसानी दिल को चलाने के लिए पहली बार बैटरी का प्रयोग किया गया।
- 1999 माइकल जॉनसन ने 400 मीटर दौड़ में विश्व रिकार्ड बनाया।
- 2012 हिंदी फिल्मो के अभिनेता ए के हंगल का निधन हुआ।
👉 यह भी पढे 👇
✔पूरे वर्ष का दिवस ट्रिक click (important)
Join by social media 👇 👇
प्रतिदिन नोटिफिकेशन के लिए ईमेल से सब्सक्राइब या घंटी (बैल आइकन) दबा दीजिये
Post a Comment