20 अगस्त दिवस और भारत विश्व इतिहास - सद्भावना दिवस (राजीव गांधी) // 20 August day and India World History

20 अगस्त को कौनसा दिवस मनाया जाता है ? 


20 अगस्त: सद्भावना दिवस (Sadbhavna Diwas)


पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की स्मृति में हर साल 20 अगस्त को सद्भावना दिवस मनाया जाता है।
सद्भावना दिवस

Rajiv Gandhi Birth Anniversary: देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) के जन्म दिवस को हर साल सद्भावना दिवस (Sadbhavna Diwas) के रूप में मनाया जाता है। इसे ‘समरसता दिवस’ या ‘राजीव गांधी अक्षय ऊर्जा दिवस’ के नाम से भी जाना जाता है। सद्भावना मतलब एक-दूसरे के प्रति अच्छी भावना रखना। 20 अगस्त, 1944 को पैदा हुए राजीव गांधी भारत के छठे प्रधानमंत्री रहे। वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और फ़िरोज़ गांधी के बड़े बेटे थे। 21 मई, 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरुंबुदुर में उनकी हत्या कर दी गयी। उनकी स्मृति में प्रत्येक वर्ष ‘सद्भावना दिवस’ मनाया जाता है।


सद्भावना दिवस का महत्व

महज 40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठने वाले राजीव गांधी ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना देखा था। आज भारत दुनिया में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सुपर पॉवर बन गया है। इसकी बुनियाद राजीव गांधी ने 1985 में आईटी क्रांति के जरिए रखी थी। उनके द्वारा देश के लिये किये गये कई सामाजिक और आर्थिक कार्यों को एक विकसित राष्ट्र बनाने के दृष्टिकोण को साफतौर पर देखा जा सकता है। राजीव गांधी ने देश के भीतर सांप्रदायिक सद्भाव, शांति और राष्ट्रीय अखंडता का प्रचार करने की कोशिश की। इसे रेखांकित करते हुए कांग्रेस उनकी जयंती को सद्भावना दिवस के तौर पर मनाती है।

👉 यह भी पढे 👇 
21 मई राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस Click (राजीव गांधी के स्मृति में मनाया जाता है इस दिन राजीव गांधी की लिट्टे के एक आत्मघाती हमले में हत्या कर दी गयी) 


20 अगस्त: भारत अक्षय उर्जा दिवस (Indian Akshay Urja Day)

हर साल 20 अगस्त को भारत में अक्षय ऊर्जा के विकास के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए भारत अक्षय उर्जा दिवस मनाया जाता है। यह एक अभियान है, जो 2004 से शुरू हुआ। यह दिवस पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।


20 अगस्त: विश्व मच्छर दिवस (World Mosquito Day

विश्व मच्छर दिवस

20 अगस्त को विश्व मच्छर दिवस मनाया जाता है। 1897 में ब्रिटिश डॉक्टर सर रोनाल्ड रॉस ने खोज की थी कि ‘मादा मच्छर मनुष्यों के बीच मलेरिया का संचार करती हैं।’



20 अगस्त भारत विश्व इतिहास 

  • 1641 इंग्लैंड और स्कॉटलैंड ने ‘पैसिफिकेशन संधि’ पर हस्ताक्षर किये।
  • 1781 जॉर्ज वॉशिंगटन ने कॉर्नवॉलिस से लड़ने के लिए दक्षिणी सैनिकों को स्थानांतरित करना प्रारम्भ किया।
  • 1794 नॉर्थवेस्टर्न ओहियो में फॉलन टिम्बर की लड़ाई लड़ी गई।
  • 1828 राजा राम मोहन राय के ब्रह्म समाज के पहले सत्र का आयोजन कलकत्ता (अब कोलकाता) में संपन्न हुआ।
  • 1847 अमेरिकी सैनिकों ने चुरुबुस्को की लड़ाई में मैक्सिकन सैनिकों को हराया।
  • 1897 रोनाल्ड रॉस ने कलकत्ता (अब कोलकाता) के प्रेसिडेंसी जनरल हॉस्पिटल में काम करने के दौरान मलेरिया के कारक एनोफिलीज मच्छर की पहचान की।
  • 1911 अमेरिका के न्यूयॉर्क टाइम्स के दफ्तर से वो पहला टेलीग्राम भेजा गया था जो पूरी दुनिया में पहुंचा।
  • 1944 भारत के 6वें प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म हुआ।
  • 1953 फ्रांसीसी सेनाओं ने मोरक्‍को के सुल्‍तान सीदी मोहम्‍मद बिन यूसुफ को गददी से हटाया।
  • 1953 फ्रांसीसी सरकार ने मोरक्को के राजा मोहम्मद वी को बाहर कर, उसे कोर्सिका में बंदी बना दिया।
  • 1964 अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार उपग्रह कंसोर्टियम (इंटेलसेट) ने काम करना शुरू किया।
  • 1977 अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने वॉयेजर टू अंतरिक्ष यान भेजा।
  • 1979 प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने 23 दिन के कार्यकाल के बाद प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
  • 1988 भारत और नेपाल में 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप से एक हजार लोगों की मौत हुई।
  • 1995 पुरूषोत्‍तम एक्‍सप्रेस और कालिदी एक्‍सप्रेस के आमने सामने की टक्‍कर में 350 लोगों की मौत हुई।
  • 2011 भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार राम शरण शर्मा की निधन हुआ।
  • 2013 उत्तरी काकेशस में रूसी पुलिस की कार्रवाई में नौ आतंकवादी मारे गए।

👉 यह भी पढे 👇 

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post