19 अगस्त दिवस और भारत विश्व इतिहास // 19 August day and India World History

भारत और विश्व इतिहास में 19 अगस्त का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 19 अगस्त की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा। जो आपके हर परिक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है

19 अगस्त को कौनसा दिवस मनाया जाता है? 

विश्व मानवतावादी दिवस

हर दिन, मानवतावादी सहायता श्रमिक युद्ध और आपदा की फ्रंट लाइन पर खड़े रहते है और बड़े खतरों का सामना करते हुए उन लोगों तक सहायता पहुंचाते है जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है. विश्व मानवतावादी दिवस (डब्ल्यूएचडी), जो हर साल 19 अगस्त को मनाया जाता है, सहायक कार्यकर्ताओं, जो मानवीय सेवा के लिए अपना जीवन खतरे में डालते हैं, के लिए मनाया जाता है. यह दिन महासभा द्वारा बगदाद, इराक में 2003 में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पर बमबारी में 22 लोगो की जान चली गई इसलिए उसकी याद में मनाया जाता है.
विश्व मानवीय दिवस पहली बार 19 अगस्त 2014 को मनाया गया था 
विश्व मानवीय दिवस 2014 की थीम  :- विश्व को और अधिक मानवीय नायकों की जरूरत है  (द वर्ल्ड नीड्स मोर ह्यूमेनेटेरियन हीरोज)

👉 यह भी पढे 👇 


विश्व फोटोग्राफी दिवस 

विश्व फोटोग्राफर दिवस

1 9 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस के रूप में भी मनाया जाता है, जिसका लक्ष्य पूरे विश्व के फोटोग्राफरों को एक सरल उद्देश्य से एक एकल तस्वीर साझा करना: दुनिया के साथ अपनी दुनिया साझा करने के लिए प्रेरित करना है

19 अगस्त भारत विश्व इतिहास 

  • 1600 मुगल बादशाह अकबर ने अहमदनगर पर कब्जा किया।
  • 1757 ईस्ट इंडिया कंपनी का पहला एक रुपये का सिक्का कलकत्ता टकसाल में बना।
  • 1839 फोटो तत्व की खोज को लेकर​ रिपोर्ट पेश होने पर विश्व फोटोग्राफी दिवस की शुरुआत हुई।
  • 1897 लंदन में पहली इलेक्ट्रिक टैक्सी का परिचालन किया गया।
  • 1897 लंदन में पहला विद्युत टैक्सी ड्राइवर ने गाड़ी चलायी।
  • 1915 नीदरलैंड में राशन कानून प्रभावी हुआ।
  • 1918 देश के 9वें राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा का जन्म हुआ।
  • 1949 भुवनेश्वर ओडिशा की राजधानी बनी।
  • 1964 संचार उपग्रह सिनकोम 3 का प्रक्षेपण हुआ।
  • 1978 ईरान के सिनेमा घर में आग लगने से 422 की मौत हुई।
  • 1978 ओमानी उद्यमी कयेस अल खोनजी का जन्म हुआ।
  • 1993 हिन्दी व बांग्ला फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता उत्पल दत्त का निधन हुआ।
  • 2009 ईराक के बगदाद में सिलसिलेवार बम विस्फोट में 101 लोगों की मौत और 565 घायल हुए।
  • 2010 अमेरिकी सेना की अंतिम ब्रिगेड के कुवैत जाने के साथ आॅपरेशन इराकी फ्रीडम खत्म हुआ।

👉 यह भी पढे 👇 

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post