नागासाकी दिवस // Nagasaki day // 09 August

भारत और विश्व इतिहास में 09 अगस्‍त का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 09 अगस्‍त की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा। जो आपके हर परिक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है

नागासाकी दिवस (Nagasaki day)

जापान हर वर्ष 9 अगस्त को नागासाकी दिवस के रूप में मनाता है। 9 अगस्त, 1945 को अमेरिका ने नागासाकी, जापान पर परमाणु बम गिराया। इस बम के डिजाइन के कारण इसे "फैट मैन" नाम दिया गया था क्योंकि इसमें एक चौड़ी, गोल आकृति थी। हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराने के 3 दिन बाद ऐसा हुआ था।

लगभग 5 वर्ग मील का एक क्षेत्र पूरी तरह से समाप्त हो गया था और लगभग 65,000 लोग बमबारी में मारे गए थे। नागासाकी और हिरोशिमा आज भी विनाशकारी बमबारी के प्रभाव को महसूस करते हैं।

9 अगस्‍त को दूसरा परमाणु हमला
9 अगस्त 1945 को अमेरिका ने जापान के शहर नागासाकी को अपना शिकार बनाया। आज नागासाकी दुनिया का दूसरा और आखिरी शहर है जिसने परमाणु हमला झेला है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने ब्रिटेन के साथ हुए क्यूबेक समझौते के तहत पहले जापान के हिरोशिमा और 3 दिन बाद यहां के एक और शहर नागासाकी पर परमाणु बम गिराया था।नागासाकी पर अमेरिका ने जो परमाणु बम गिराया था, उसका कोडनेम फैट मैन था।साल 1945-1949 तक अमेरिका ने फैट मैन की 120 यूनिट्स तैयार की थीं। फैटमैन जिसका वजन 4,670 किलोग्राम था, उसमें करीब 6.4 किलोग्राम प्लूटोनियम का प्रयोग किया था। इतने प्लूटोनियम की वजह से ही फैटमैन हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम लिटिल ब्वॉय से कहीं ज्यादा खतरनाक था।

✔✔  क्‍या था फैट मैन

फैट मैन लॉस अलामॉस लैबॉरेट्री के वैज्ञानिकों और इंजीनियर्स ने तैयार किया था। पूरे मिशन को अमेरिका ने फैट मैन मिशन नाम दिया जिसे मेजर चार्ल्स डब्ल्यू स्वीनी ने लीड किया था। फैटमैन की वजह से नागासाकी के 80,000 लोगों की मौत हो गई थी। अमेरिका ने फैट मैन को भी मैनहैट्टन प्रोजेक्ट के तहत डेवलप किया था। इस प्रोजेक्ट से जुड़े पूर्व छात्र रॉबर्ट सेरबर ने इस बम का नाम फैट मैन रखा था। उन्होंने द माल्टीज फैल्कन नॉवेल में मौजूद सिडनी ग्रीनस्ट्रीट के कैरेक्टर पर ही इस बम का नाम फैट मैन रखा था।


👉 यह भी पढे 👇 👇 👇





Join by social media 👇 👇 
पंसद आये तो शेयर जरुर करे 
प्रतिदिन नोटिफिकेशन के लिए घंटी (बैल आइकन) दबा दीजिये

1 Comments

  1. 09 August Nagasaki day
    https://worlddailyday.blogspot.com/2020/08/Hiroshima.html

    ReplyDelete

Post a Comment

Post a Comment

Previous Post Next Post