21 जून दिवस और भारत विश्व इतिहास / 21 june world yoga day

भारत और विश्व इतिहास में 21 जून का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 21 जून की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा। जो आपके हर परिक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है

21 जून को कौनसा दिवस है? 


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 

World Yoga Day

अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घ जीवन प्रदान करता है। पहली बार यह दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया, जिसकी पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 27 सितम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण से की थी जिसमें उन्होंने कहा:
           "योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है; मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य है; विचार, संयम और पूर्ति प्रदान करने वाला है तथा स्वास्थ्य और भलाई के लिए एक समग्र दृष्टिकोण को भी प्रदान करने वाला है। यह व्यायाम के बारे में नहीं है, लेकिन अपने भीतर एकता की भावना, दुनिया और प्रकृति की खोज के विषय में है। हमारी बदलती जीवन- शैली में यह चेतना बनकर, हमें जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद कर सकता है। तो आयें एक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को गोद लेने की दिशा में काम करते हैं।"
21 June world Yoga Day 

          जिसके बाद 21 जून को "अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस" घोषित किया गया। 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र में 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को "अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस" को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। प्रधानमंत्री मोदी के इस प्रस्ताव को 90 दिन के अंदर पूर्ण बहुमत से पारित किया गया, जो संयुक्त राष्ट्र संघ में किसी दिवस प्रस्ताव के लिए सबसे कम समय है।

21 जून को क्यों मनाते हैं योग दिवस

क्यो मनाया जाता है विश्व योग दिवस 
11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस या विश्व योग दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की. इसके बाद 2015 से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस दुनिया भर में मनाया जाता है. कहते हैं कि योग दिवस 21 जून को मनाने के पीछे कारण यह है कि यह दिन साल का सबसे लंबा दिन होता है और धरती पर सूर्य ज्यादा समय तक रहा है.
                                          उत्तरी गोलार्ध पर आमतौर पर 20, 21 और 22 जून को सबसे ज्यादा सूर्य की रोशनी पड़ती है. इसी तरह दक्षिण गोलार्ध पर 21, 22 और 23 दिसंबर को सबसे ज्यादा सूर्य की रोशनी पड़ती है. इस तारीख के बाद दिन छोटे होने लगते हैं और गोलार्ध दक्षिण की ओर जाने लगता है जिसे भारतीय संस्कृति में शुभ माना जाता है. सबसे लंबा दिन और दक्षिण गोलार्ध में सूर्य के प्रवेश होने के कारण इसी दिन योग दिवस मनाया जाता है. इसके अलावा भारत में 21 जून ग्रीष्मकालीन संक्रांति का दिन भी होता है.

21 जून भारत विश्व इतिहास 


  • 1756 ।जॉन जेड हाॅलवेल के नेतृत्व वाली अंग्रेज सैन्य टुकड़ी ने बंगाल के नबाव सिराजउद्दौला के समक्ष आत्मसमर्पण किया। उसी रात हुई एक नृशंस घटना में 123 अंग्रेज कैदियों की मौत हो गयी।
  • 1768  मेडिकल में बैचलर डिग्री हासिल करने वाले जॉन आर्चर पहले अमेरिकी बने।
  • 1796  ब्रिटिश एक्सप्लोरर मुन्गो पार्क नाइजर नदी तक पहुंचने वाले पहले यूरोपीय बन गए।
  • 1834  अमेरिकी आविष्कारक और व्यवसायी साइरस हॉल मैककॉर्मिक कटाई मशीन का पेटेंट किया।
  • 1841  फोर्डहम यूनिवर्सिटी की स्थापना द ब्रॉन्क्स बाय द सोसाइटी ऑफ जीसस द्वारा की गयी, इसलिए इसका नाम सेंट जॉन्स कॉलेज रखा गया।
  • 1849  वाघौसेल पर लड़ाई: प्रशियाई सैनिकों ने बाडेन विद्रोहियों को हराया।
  • 1862  ज्ञानेंद्र मोहन टैगोर ‘लिंकन्स इन’ से वकालत की डिग्री हासिल करने वाले प्रथम भारतीय बने।
  • 1911  जहाज आरएमएस ओलंपिक ने 5 दिनों, 16 घंटे और 42 मिनट की यात्रा के बाद न्यूयॉर्क में अपनी पहली ट्रान्साटलांटिक यात्रा पूरी की।
  • 1948  सी. राजगोपालाचारी भारत के अंतिम गर्वनर जनरल बने।
  • 1953  पाकिस्तान के इतिहास में लगातार दो बार चुनी जाने वाली इकलौती प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो का जन्म हुआ। वह किसी भी इस्लामी देश की पहली प्रधानमंत्री भी थीं
  • 1957  एलेन फेयरक्लो ने कनाडा की पहली महिला कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
  • 1957  जॉन डायफेनबकर कनाडा के 13 वें प्रधानमंत्री बने।
  • 1963  कार्डिनल जियोवानी बैट्टिस्टा मोन्टिनी पोप पॉल षष्ठम चुने गए।
  • 1975  वेस्टइंडीज टीम ने पहला क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने का कारनामा किया था।
  • 1977  मुस्तफा बुलेंट एसविट ने तुर्की में सरकार का गठन किया।
  • 1981  दक्षिण अफ्रीकी पुलिस ने दक्षिण अफ्रीकी युवा क्रांतिकारी परिषद के आठ नेताओं को गिरफ्तार किया।
  • 1991  पी.वी. नरसिम्हाराव ने भारत के नौंवे प्रधानमंत्री बनें।
  • 2009  भारत की बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब ​जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं
  • 2012  आॅस्ट्रेलिया जा रही नौका के डूबने से 90 शरणार्थियों की मौत
  • 2013  पाकिस्तान के पेशावर में एक मस्जिद में बम विस्फोट में बड़ी संख्या में लाेगों की मौत।

👉 यह भी पढे 👇 👇 👇



Join by social media 👇 👇 
पंसद आये तो शेयर जरुर करे 

1 Comments

  1. आप सभी को विश्व योग दिवस की शुभकामनाये
    आप स्वस्थ रहे यही हम कामना करते है

    ReplyDelete

Post a Comment

Post a Comment

Previous Post Next Post