भारत और विश्व इतिहास में 13 जून का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 13 जून की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा। जो आपके हर परिक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है
13 जून को कौनसा दिवस है?
अंतरराष्ट्रीय अल्बिनिज्म जागरूकता दिवस
प्रतिवर्ष 13 जून को अंतर्राष्ट्रीय अल्बिनिज्म जागरूकता दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य अल्बिनिज्म से प्रभावित लोगों के विरुद्ध होने वाले हमलों तथा भेदभाव के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है। अंतर्राष्ट्रीय अल्बिनिज्म जागरूकता दिवस 2019 की थीम “मजबूती से खड़े हुए” (Still Standing Strong) है। इसके द्वारा विश्व भर के सभी लोगों को अल्बिनिज्म से प्रभावित लोगों के साथ खड़ा होने का आवाहन किया गया है।
अल्बिनिज्म क्या है?
यह एक दुर्लभ तथा वंशानुगत रोग है, इस रोग से पीड़ित व्यक्ति की त्वचा, बाल तथा आँखों में आंशिक अथवा पूर्ण रूप से मेलेनिन पिगमेंट नहीं होता। अल्बिनिज्म किसी भी लिंग अथवा नस्ल के व्यक्ति को प्रभावित कर सकता है। इसका कोई उपचार नहीं है। त्वचा में मेलेनिन न होने के कारण प्रभावित व्यक्ति सनबर्न तथा त्वचा कैंसर से पीड़ित हो सकता है। यह फोटोफोबिया, अम्ब्लायोपिया, निस्टैगमस जैसे चक्षु रोग से भी सम्बंधित है।अल्बिनिज्म से प्रभावित व्यक्ति की त्वचा पर सफ़ेद धब्बे होते हैं अथवा कई बार पूर्ण त्वचा ही सफ़ेद हो जाती है। इसके कारण अल्बिनिज्म से पीड़ित लोगों को कई प्रकार के भेदभाव का सामना करना पड़ता है।
13 जून भारत विश्व इतिहास
- 1707 फ़ेरेंस रकोक्ज़ी द्वितीय ने हंगरी को स्वतंत्र घोषित किया।
- 1721 इंग्लैंड ने मैड्रिंड के साथ संघिपत्र पर हस्ताक्षर किया।
- 1727 स्पेन ने पेरिस से आर्थिक संधि पर हस्ताक्षर किये।
- 1753 ऑस्ट्रिया, ग्रेट ब्रिटेन और मोडेना ने गुप्त सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किये।
- 1886 कनाडा के वैंकूवर शहर में आग लगने के कारण लगभग 1,000 इमारत जलकर खाक हुयी।
- 1888 अमेरिकी कांग्रेस ने श्रम विभाग का गठन किया।
- 1920 संयुक्त राज्य अमेरिका के डाक विभाग के नियम के अनुसार बच्चों का पार्सल पोस्ट के माध्यम से नहीं भेजा जायेगा।
- 1932 ब्रिटेन और फ्रांस के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
- 1943 स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने पनडुब्बी के द्वारा जर्मनी से टोक्यो की यात्रा शुरू की।
- 1956 72 वर्षों तक अपने नियंत्रण में रखने के बाद ब्रिटेन ने स्वेज नहर का नियंत्रण मिस्र को सौंपा।
- 1956 अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन (आईसीपीओ) को गठन किया गया।
- 1963 न्यूयॉर्क कमोडिटी एक्सचेंज ने चांदी के वायदा अनुबंधों का कारोबार शुरु किया।
- 1982 १९८२ का फीफा विश्व कप स्पेन में शुरू किया गया।
- 1991 यू.एस. ओपन में एक दर्शक को बिजली से मरा।
- 1993 किम कैंपबेल कनाडा की पहली महिला प्रधानमन्त्री बनीं।
- 1997 दिल्ली के उपहार सिनेमा में आग लगने से फिल्म देखने आए 59 लोगों की मौत हो गई थी।
- 2005 पॉप गायक माइकल जैक्सन को 13 साल के बच्चे के यौन उत्पीड़न मामले में बरी कर दिया गया था।
- 2006 नाइजीरिया और कैमरून ने सीमा विवाद पर समझौता किया।
- 2012 प्रसिद्ध गजल गायक मेहदी हसन का निधन।
👉 यह भी पढे 👇 👇 👇
पूरे वर्ष का दिवस ट्रिक click (important)
Join by social media 👇 👇
पंसद आये तो शेयर जरुर करे
नोटिफिकेशन के लिए घंटी जरूर दबाये👇

Post a Comment