12 जून दिवस और भारत विश्व इतिहास / 12 June day and India World History

भारत और विश्व इतिहास में 12 जून का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 12 जून की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा। जो आपके हर परिक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है

12 जून को कौनसा दिवस है? 

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस 

यह दिवस अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) द्वारा बाल श्रम को विश्व से खत्म करने की और ध्यान केंद्रित करने के लिए लॉन्च किया गया 2015 में, विश्व के लीडर्स ने सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को अपनाया, जिसमें उन्होंने बाल श्रम को समाप्त करने के लिए एक खंड भी शामिल किया

बाल मजदूरी के प्रति विरोध एवं जगरूकता फैलाने के मकसद से हर साल 12 जून को बाल श्रम निषेध दिवस मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के जागरूकता पैदा करने के लिए 2002 में विश्व बाल श्रम विरोधी दिवस के रूप में मनाने की शुरूआत की। संगठन के अनुमान के मुताबिक विश्व में 21 करोड़ 80 लाख बालश्रमिक हैं। जबकि एक आकलन के अनुसार भारत में ये आंकड़ा 1 करोड, 26 लाख 66 हजार 377 को छूता है।

बालश्रम के लिए कानून 

1  बालश्रम निषेध व नियमन कानून 1986 -  इस कानून के अनुसार 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के जीवन और स्वास्थ्य के लिए अहितकर 13 पेशे औ 57 प्रक्रियाओं में , नियोजन को निषिद्ध बनाया गया है।ये सभी पेशे और प्रक्रियाएं कानून की सूची में दिए गए हैं।

2  फैक्ट्री कानून 1948 - यह कानून 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के नियोजन को निषिद्ध करता है। इसके अनुसार 15 से 18 वर्ष तक के किशोर किसी भी फैक्ट्री में तभी नियुक्त किए जा सकते हैं, जब उनके पास किसी अधिक़त चिकित्सक का फिटनेस प्रमाण पत्र हो। इसके साथ ही इस कानून में 14 से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए हर दिन साढ़े चार घंटे की कार्य अवधि‍ रखने के साथ ही रात के वक्त उनके कार्य करने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

3  भारत में बाल श्रम के खिलाफ कार्रवाई में महत्वपूर्ण न्यायिक हस्तक्षेप 1996 में उच्चतम न्यायालय के उस फैसले से आया, जिसमें संघीय और राज्य सरकारों को खतरनाक प्रक्रियाओं और पेशों में काम करने वाले बच्चों की पहचान करने, उन्हें काम से हटाने और उन्हें गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया गया था।

12 जून भारत विश्व इतिहास 

  • 1665  न्यू एम्स्टर्डम कानूनी तौर पर ब्रिटेन का हिस्सा बना और योर्क के ड्यूक के नाम पर इसका नाम न्यूयॉर्क रखा गया।
  • 1691  पोप अलेक्जेंडर (आठवें) के जगह इन्नोसेंट (बारहवें) पोप बने।
  • 1787  अमेरिकी कानून पारित किया गया, सेनेटर प्रदान करने के लिए कम से कम 30 वर्ष का होना अनिवार्य किया गया।
  • 1817  जर्मन आविष्कारक कार्ल ड्रैस मैनेंहिम में अपना बांका घोड़ा ("ड्रेसीन" या लॉफमास्काइन), साइकिल का सबसे प्रारंभिक रूप चलाया।
  • 1830  फ्रांस ने अल्जीरिया के उपनिवेशीकरण की प्रक्रिया शुरु की थी।
  • 1852  ताइपिंग विद्रोह: ताइपिंग बलों ने हुनान में प्रवेश किया।
  • 1889  88 लोगों ऍर्मघ रेल आपदा आयरलैंड में मारे गए।
  • 1914  ग्रीक नरसंहार: फोकिया में ओटोमन यूनानियों को तुर्की अनियमित सैनिकों द्वारा जान से मारा गया।
  • 1926  ब्राजील ने लीग ऑफ नेशन से बाहर आने का फैसला किया।
  • 1939  बायरन नेल्सन ने यू.एस. ओपन जीता।
  • 1952  तत्कालीन सोवियत संघ ने जापान के साथ शांति संधि को अवैध घोषित किया।
  • 1964  दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ आंदोलन करने वाले नेता नेल्सन मंडेला को उम्र कैद की सजा।
  • 1968  यू.एस. में रोज़मरी की बेबी फिल्म का प्रकाशन किया गया।
  • 1975  इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनावी भ्रष्टाचार में दोषी करार दिया।
  • 1991  बोरिस येल्तसिन तत्कालीन रूसी गणराज्य के राष्ट्रपति बनें।
  • 1994  दुनिया के सबसे बड़े टिवनजेट विमान बोइंग 777 ने पहली उड़ान भरी।
  • 2002  विश्व बालश्रम निषेध दिवस की शुरुआत।
  • 2008  दक्षिणी एशियाई फ़ुटबाल महासंघ वर्ष 2009 हेतु छठी सैफ फ़ुटबाल चैम्पियनशिप की मेजबानी सौंपी।

👉 यह भी पढे 👇 👇 👇


Join by social media 👇 👇 
पंसद आये तो शेयर जरुर करे 
नोटिफिकेशन के लिए घंटी जरूर दबाये👇

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post