30 अक्टूबर दिवस और भारत विश्व इतिहास // 30 October day and india world history / important days

 भारत और विश्व इतिहास में 30 अक्टूबर का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 30 अक्टूबर की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा। जो आपके हर परिक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है

विश्व बचत दिवस (World Saving Day in Hindi)

विश्व बचत दिवस (World Saving Day in Hindi)

प्रत्येक वर्ष 30 अक्टूबर को ‘विश्व बचत दिवस’ मनाया जाता है। इस दिवस की स्थापना 30 अक्टूबर, 1924 को इटली से हुई थी। इसे वर्ल्ड सेविंग्स डे भी कहा जाता है।


विश्व बचत दिवस दिवस का उद्देश्य:

विश्व बचत दिवस सभी व्यक्तियों और समस्त राष्ट्रों की बचत एवं वित्तीय सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए विश्वभर में प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य हमारे व्यवहार को बचत की दिशा में बदलना तथा हमें लगातार धन के महत्व की याद दिलाना है। क्योंकि पहले विश्व युद्ध के बाद लोग बचत के बारे में जागरूक नहीं थे। “बचत बैंकों” ने बचत को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों, कार्यालयों, खेल और महिलाओं के संघों के सहयोग से भी काम किया। जिसके कारण द्वितीय विश्व युद्ध के बाद, विश्व बचत दिवस लोकप्रिय हो गया। और तब से, कई देशों में विश्व बचत दिवस (World Savings Day) मनाया जा रहा है।


विश्व बचत दिवस दिवस का इतिहास

प्रथम अंतर्राष्ट्रीय बचत कांग्रेस का आयोजन मिलान में किया गया था। इटली ने वर्ष 1924 में 31 अक्टूबर को विश्व बचत दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। विश्व बचत दिवस की स्थापना दुनिया भर के लोगों को अपने पैसे की बचत, घर पर या अपने गद्दे के नीचे रखकर करने के बजाए बैंक में जमा करने के विचार के बारे में सूचित करने के लिए की गई थी।


विश्व बचत दिवस 2020 का विषय:

विश्व बचत दिवस 2020 की थीम है “जब आप थोड़ा बचत करते हैं, तो बड़ी चीजें अनुसरण करती हैं।” (“When you save a bit, big things follow.”)

👉 यह भी पढे 👇

  पूरे वर्ष का दिवस ट्रिक क्लिक (महत्वपूर्ण)


30 अक्टूबर भारत विश्व इतिहास 

  • 1611 - गुस्टाॅफ द्वितीय एडोल्फ 17 साल की उम्र में स्वीडन का राजा बना।
  • 1766 - न्यूयॉर्क में सेंट पॉल के चैपल को पवित्रा किया गया।
  • 1768 - उत्तर अमेरिकी कॉलोनियों में पहली मेथोडिस्ट चर्च की शुरुआत हुई।
  • 1772 - कप्तान जेम्स कुक जहाज संकल्प के साथ कैपटाउन आये।
  • 1905 - तुर्की पेशेवर स्पोर्ट्स सोसायटी क्लब, गलटासरे इस्तांबुल में स्थापित किया गया।
  • 1922 - बेनिटो मुसोलिनी ने इटली में सरकार बनाई।
  • 1925 -  पहली बार लंदन में टेलिविजन ट्रांसमिशन हुआ।
  • 1945 - भारत संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
  • 1956 - भारत का पहला पांच सितारा होटल ‘अशोक’ खुला।
  • 1960 - ब्रिटेन में पहली बार सफलतापूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट की गई।
  • 1963 - अफ्रीकी देश मोरक्को तथा अल्जीरिया ने युद्ध विराम संधि पर हस्ताक्षर किए।
  • 1975 - स्पेन में किंग जुआन कारलोस ने सत्ता संभाली।
  • 2003 - ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस चार्ल्स का भारत दौरा प्रारम्भ। 
  • 2003 - अमेरिकी विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने पाकिस्तान को भारत के साथ शांति वार्ता करने को कहा। 
  • 2003 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने लोकतंत्र की बहाली के लिए अपनी कटिबद्धता घोषित की।
  • 2004 - उक्रेन ने फ़्रांस को 3-1 से पराजित कर 39.5 अंक के साथ ओलंपियाड का स्वर्ण जीता।
  • 2008 - स्टेट बैंक आफ बीकानेर एवं जयपुर ने फिक्स डिपोजिट की व्याज़ दरों में एक प्रतिशत की कमी की।
  • 2008 - गुवाहाटी सहित असम के कई हिस्सों में कम से कम 18 धमाके हुए जिनमें 81 से अधिक व्यक्तियों की मौत हो गई और 400 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
  • 2013 -  तेलंगाना के महबूबनगर में बस में आग लगने से 44 लोगों की मौत हुई।
  • 2016 - कनाडा और अमेरिका के बाद विपक्ष ने बेल्जियम से मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • 2019 - अफ्रीकी देश कैमरून में भारी वर्षा और भूस्‍खलन से 42 लोगों की मृत्‍यु।
  • 2019 - पाकिस्तान ने गुरु नानक देव की 550वीं जयंती के अवसर पर एक स्मारक सिक्का जारी किया जिसकी कीमत पाकिस्तानी करेंसी में 50 रुपये है ।

  • 30 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति
  • 1853 - प्रमथनाथ मित्र - भारत की क्रांतिकारी संस्था 'अनुशीलन समिति' के प्रारम्भिक संस्थापक सदस्यों में से एक थे।
  • 1887- सुकुमार राय, बंगाल के लोकप्रिय उपन्यासकार।
  • 1909- होमी जहाँगीर भाभा, प्रसिद्ध परमाणु वैज्ञानिक।
  • 1922 - भाई महावीर - मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
  • 1932- बरुन डे, प्रसिद्ध इतिहासकार ।
  • 1949- प्रमोद महाजन, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ ।
  • 1952 - दिलीप ताहिल - हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता।
  • 1990 - राही सरनोबत - भारत की महिला पिस्टल निशानेबाज़ ।


30 अक्टूबर को हुए निधन

  • 1883 - स्वामी दयानंद सरस्वती - महान् चिंतक तथा समाज सुधारक।
  • 1910 - अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस संस्था के संस्थापक हेनरी डुनेन्ट का निधन हुआ।
  • 1974 - बेगम अख़्तर - भारत की प्रसिद्ध ग़ज़ल और ठुमरी गायिका थीं,
  • 1984 - ख़्वाजा खुर्शीद अनवर - प्रसिद्ध संगीतकार थे।
  • 1990 - विनोद मेहरा - भारतीय सिनेमा के अभिनेता थे।
  • 1990 - राजाराम वांकुडरे शांताराम - एक कुशल निर्देशक, फ़िल्मकार, बेहतरीन अभिनेता थे। 
  • 2011 - अरविंद मफतलाल भारत के प्रमुख उद्योगपति व समाजसेवी थे। 
  • 2014 - रॉबिन शॉ, प्रसिद्ध साहित्यकार।


30 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  •  वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा  जयन्ती।
  •  स्वामी दयानंद सरस्वती पुण्य दिवस ।
  •  विश्व मितव्ययता (बचत) दिवस ।(World Lemur Day) 


👉 यह भी पढे 👇


  पूरे वर्ष का दिवस ट्रिक क्लिक (महत्वपूर्ण)


प्रतिदिन नोटिफिकेशन के लिए ईमेल से सब्सक्राइब या घंटी (बैल आइकन) दबा दीजिए




Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post