भारत और विश्व इतिहास में 21 अक्टूबर का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 21 अक्टूबर की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा। जो आपके हर परिक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है
21 अक्टूबर को कौनसा दिवस है?
पुलिस शहीद दिवस
ड्यूटी के दौरान अपनी कुर्बानी देने वाले पुलिस कर्मियों की याद में हर साल पुलिस शहीद दिवस 21 अक्टूबर को मनाया जाता है. कुर्बान होने वाले पुलिस कर्मियों के परिजनों के लिए ये दिन यादगार तो होता ही है साथ ही पुलिस कर्मियों को सरकार की तरफ से सौगात मिलने का इंतजार रहता है. खास तौर पर स्मृति परेड का भी आयोजन किया जाता है।
पुलिस शहीद दिवस प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। पुलिस शहीद दिवस के महत्व के बारे में सीआरपीएफ की बहादुरी का एक किस्सा है, गौरतलब है कि आज से 57 वर्ष पहले 21 अक्टूबर 1959 में लद्दाख में तीसरी बटालियन की एक कम्पनी को भारत-तिब्बत सीमा की सुरक्षा के लिए लद्दाख में ‘हाट-स्प्रिंग‘ में तैनात किया गया था। कम्पनी को टुकड़ियों में बांटकर चौकसी करने को कहा गया। जब बल के 21 जवानों का गश्ती दल ‘हाट-स्प्रिंग‘ में गश्त कर रहा था। तभी चीनी फौज के एक बहुत बड़े दस्ते ने इस गश्ती टुकड़ी पर घात लगाकर आक्रमण कर दिया। तब बल के मात्र 21 जवानों ने चीनी आक्रमणकारियों का डटकर मुकाबला किया। मातृभूमि की रक्षा के लिए लड़ते हुए 10 शूरवीर जवानों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। हमारे बल के लिए व हम सबके लिए यह गौरव की बात है कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिउस बल के इन बहादुर जवानों के बलिदान को देश के सभी केन्द्रीय पुलिस संगठनों व सभी राज्यों की सिविल पुलिस द्वारा ‘‘पुलिस शहीद दिवस‘‘ के रूप में मनाया जाता है।
हर राज्य का पुलिस बल उन बहादुर पुलिस वालों की याद में इस दिवस का आयोजन करता है, जिन्होंने जनता एवं शांति की रक्षा के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया। लेकिन दुःख की बात यह है कि इन परेडों में लोगों की उपस्थिति बहुत कम होती है।
21 अक्टूबर भारत विश्व इतिहास
- 1296 - अलाउद्दीन ख़िलजी ने दिल्ली की गद्दी संभाली।
- 1555 - इंग्लैंड के संसद ने फिलिप को स्पेन के राजा के रुप मे मानने से मना किया।
- 1727 - रूस और चीन ने सीमाओं को सही करने के लिए समझौते किये।
- 1805 – दक्षिण पश्चिमी स्पेन में जिबराल्टर जल डमरु मध्य के निकट द्रफ़ाल्गर नामक युद्ध हुआ। इस युद्ध में ब्रिटेन ने फ्रेंच और स्पेनिश बेड़े को पराजित किया।
- 1816 - रेव स्पार्के हचिंग्स द्वारा पेनांग के फ्री स्कूको की स्थापना पेनांग द्वीप (आधुनिक मलेशिया में) की।
- 1824 – जोसेफ एस्पडिन ने पोर्टलैंड सीमेंट का पेटेंट हासिल किया।
- 1845 - न्यूयॉर्क हेराल्ड बेसबॉल के खेल का उल्लेख करने वाला पहला समाचार पत्र बना।
- 1854 - फ्लोरेंस नाइटींगेल को 38 नर्स कर्मचारी के साथ क्रिमिया युद्ध में भेजा गया।
- 1871 - अमेरिका में पहला अव्यवसायी आउटडोर एथलेटिक खेल (न्यूयॉर्क) हुआ।
- 1918 - मार्गेट ओवन ने 1 मिनट में 170 वीपीएम की टाइपिंग स्पीड के साथ विश्व रिकार्ड स्थापित किया।
- 1927 – न्यूयॉर्क में जॉर्ज वॉशिंगटन ब्रिज का निर्माण शुरू हुआ।
- 1934 – समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण ने कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना की।
- 1934 - नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने आज़ाद हिंद फ़ौज की स्थापना सिंगापुर में की।
- 1943 – सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर में मुक्त भारत की अस्थायी सरकार के गठन की घोषणा की।
- 1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी सैनिकों ने जर्मन शहर ऑकिन पर कब्जा किया।
- 1945 - फ्रांस में महिलाओं को पहली बार वोट करने का अधिकार मिला।
- 1948 - संयुक्त राष्ट्र ने आण्विक हथियार नष्ट करने के रूस के प्रस्ताव को ठुकराया।
- 1950 - बेल्जियम में मृत्यु दंड समाप्त।
- 1950 – चीनी सेना ने तिब्बत पर आक्रमण किया।
- 1951 - भारतीय जनसंघ की स्थापना हुई।
- 1954 - भारत और फ्रांस ने पौण्डीचेरी, करैकल, और माहे को भारतीय गणतंत्र में शामिल करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किया। यह समझौता 1 नवम्बर से लागू हुआ।
- 1959 – अमेरिका के न्यूयॉर्क में गूगेनहाइम संग्रहालय खुला था।
- 1970 - नारमन इ बारलॉग को नोबेल का शांति पुरस्कार दिया गया।
- 1998 – अमेरिका की कैंसर विशेषज्ञ डॉ. जेन हेनी औषधि एवं खाद्य प्रशासन (एफडीए) की पहली महिला आयुक्त बनीं।
- 1999 - सुकर्णो पूत्री मेघावती इंडोनेशिया की उप-राष्ट्रपति चुनी गयीं।
- 2003 - चीन और पाकिस्तान का नौसैनिक अभ्यास प्रारम्भ। चीन ने 4-बी कैरियर राकेट से दो उपग्रहों का प्रक्षेपण किया।
- 2005 - सामूहिक बलात्कार की शिकार पाकिस्तान के मुख्तारन माई 'वूमैन आफ़ द इयर' चुनी गई।
- 2007 - भारतीय मूल के अमेरिकी बॉबी जिंदल ने अमेरिका के लुसियाना प्रान्त के गवर्नर पद पर अपनी जीत दर्ज की।
- 2008 - भारत व पाकिस्तान के बीच 61 वर्ष बाद कारवाँ-ए-तिजास शुरू हुआ।
- 2012- सायना नेहवाल ने डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज ख़िताब अपने नाम कर लिया।
- 2013 - कनाडा की संसद ने मलाला युसफजई को कनाडा की नागरिकता प्रदान की।
- 2014 - प्रसिद्ध पैरालम्पिक धावक आस्कर पिस्टोरियोस को अपनी प्रेमिका रीवा स्टीनकेंप की हत्या के लिये पांच साल की कैद की सजा।
- 2019 - विश्व का सबसे ऊंचा युद्धक्षेत्र सियाचिन पर्यटकों के लिए खोल दिया गया।
- 2019 - हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हरियाणा में लगभग 65 प्रतिशत और महाराष्ट्र में 60 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।
- 2019 - भारतीय सेना ने सतह से सतह पर मार करने वाली ब्रह्मोस मिसाइलों का अंडमान निकोबार द्वीप समूह में सफल परीक्षण किया ।
21 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👇
- 1790 – फ़्रांसीसी कवि अलफोंस डी ला मार्टिन का जन्म हुआ।
- 1830 - नैन सिंह रावत - हिमालयी इलाकों की खोज करने वाले पहले भारतीय थे।
- 1833 – स्वीडन के रसायनशास्त्री और डाइनामाइट के आविष्कारक अलफ़्रेड नोबल का जन्म हुआ।
- 1887 - कृष्ण सिंह - बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री।
- 1889 - काशीनाथ नारायण दीक्षित - भारतीय पुरातत्व के विद्वान थे।
- 1925 - सुरजीत सिंह बरनाला -पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ।
- 1931 – प्रसिद्ध हिन्दी फिल्म अभिनेता शम्मी कपूर का जन्म हुआ।
- 1937 - फारूक अब्दुल्ला - जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री तीन विभिन्न अवसरों पर रहे।
- 1939 – हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री व नृतकी हेलेन का जन्म हुआ।
- 1944 - कुलभूषण खरबंदा - फ़िल्म अभिनेता।
- 1950 - जगदम्बिका पाल उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री (कार्यकाल एक दिन) थे।
- 1970 - कमल सदाना - फ़िल्म अभिनेता भारत ।
21 अक्टूबर को हुए निधन👇
- 1998 - अजीत - भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता थे।
- 2012 – भारतीय फिल्म निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा का निधन हुआ।
👉 यह भी पढे 👇
✔ पूरे वर्ष का दिवस ट्रिक क्लिक (महत्वपूर्ण)
प्रतिदिन नोटिफिकेशन के लिए ईमेल से सब्सक्राइब या घंटी (बैल आइकन) दबा दीजिए



Post a Comment