15 अक्टूबर विश्व छात्र दिवस और भारत विश्व इतिहास // 15 October international students day and india world history / important days

 भारत और विश्व इतिहास में 15 अक्टूबर का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 15 अक्टूबर की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा। जो आपके हर परिक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है


15 अक्टूबर को कौनसा दिवस है? 

विश्व छात्र दिवस

15 अक्टूबर को विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसे भारत के पूर्व राष्ट्रपति व महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर मनाया जाता है। 2015 में संयुक्त राष्ट्र ने 15 अक्टूबर को “विश्व छात्र दिवस” के रूप में मनाये जाने की घोषणा की थी।

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम

डॉ. अवुल पाकिर जैनुलब्दीन अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर, 1931 को रामेश्वरम में हुआ था। वे भारत के 11वें राष्ट्रपति थे, वे 2002 से 2007 तक भारत के राष्ट्रपति रहे। इससे पहले उन्होंने रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन (DRDO) तथा भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (ISRO) में लगभग 4 दशकों तक वैज्ञानिक तथा साइंस एडमिनिस्ट्रेटर के रूप में कार्य किया। भारत के नागरिक अन्तरिक्ष कार्यक्रम तथा सैन्य मिसाइल विकास कार्यक्रम में उनकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही। मिसाइल विकास कार्यक्रम में योगदान के लिए उन्हें “मिसाइल मैन ऑफ़ इन्डिया” कहा जाता है।


इसके अलावा 1998 में किये गये पोखरण-II परमाणु परीक्षण में भी उनकी काफी महत्वपूर्ण भूमिका थी। वर्ष 1997 में उन्हें उनके योगदान के लिए भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। वर्ष 2009 में उन्हें हुवर मैडल प्रदान किया गया तथा 2013 में NSS वोन ब्राउन अवार्ड से सम्मानित किया गया।

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम

डॉ. कलाम एक प्रसिद्ध लेखक भी थे, उनकी पुस्तकें विशेषतः छात्रों में काफी लोकप्रिय हैं। डॉ. कलाम द्वारा रचित प्रमुख पुस्तकें हैं : इंडिया 2020, विंग्स ऑफ़ फायर, इग्नाइटेड माइंडस, द लुमिनस स्पार्क्स, मिशन इंडिया, इंस्पायरिंग थॉट्स, इन्डोमिटेबल स्पिरिट, टर्निंग पॉइंट्स, टारगेट 3 बिलियन, फोर्ज योर फ्यूचर, ट्रांसेंडेंस : माय स्पिरिचुअल एक्सपीरियंस विद प्रमुख स्वामीजी, एडवांटेज इंडिया : फ्रॉम चैलेंज टू अपोर्चुनिटी।


15 अक्टूबर भारत विश्व इतिहास 

  • 1542 मुग़ल सम्राट अकबर का जन्म हुआ। उनका पूरा नाम अबुल फ़त्ह जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर था।
  • 1724 कार्नेलिस स्टीनोवेन को पुराने कैथोलिक चर्च का पहला पादरी बनाया गया।
  • 1764 एडवर्ड गिब्बन रोम में बृहस्पति के बर्बाद मंदिर में गंगाकारों के एक समूह को देखा,जिससे उन्हें रोमन साम्राज्य के इतिहास और द हिस्ट्री ऑफ़ द डिक्लाइन एंड फॉल ऑफ द डिवीनेशन पर काम शुरू करने के लिए प्रोत्साहित मिला।
  • 1819 विलुम्स में कप्तान विलियम स्मिथ द्वारा अंटार्कटिक के दक्षिणी शीटलैंड द्वीपों में तबाह द्वीप की खोज की गई।
  • 1827 चार्ल्स डार्विन को मसीह के कॉलेज, कैम्ब्रिज में भर्ती कराया गया।
  • 1839 अब्देलकेदार एल डाजेज़ैरी ने फ्रेंच के खिलाफ एक जिहाद घोषित किया।
  • 1866 कनाडा स्थित फ्रेंच बहुल क्षेत्र क्यूबेक में जबरदस्त आग लगने से 2500 मकान जलकर खाक हुए।
  • 1866 क्यूबेक में हिंसक आग ने 2,500 घरों को नष्ट कर दिया।
  • 1874 ज़ाग्रेब में आधुनिक विश्वविद्यालय की स्थापना की गई।
  • 1878 एडिसन ने इलेक्ट्रिक लाइट कंपनी की स्थापना की।
  • 1894 कप्तान अल्फ्रेड ड्रेफस को फ्रांस में जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
  • 1917 प्रथम विश्व युद्ध के दौरान नीदरलैंड की प्रसिद्ध नृत्यांगना माता हारी को जर्मनी के लिए जासूसी करने के आरोप में फ्रांसीसी सैनिकों ने गोली मारी।
  • 1923 वर्ष का पांचवा उष्णकटिबंधीय तूफान लीवर्ड द्वीप के उत्तर में आया।
  • 1924 अमेरिकी राष्ट्रपति काल्विन कूलीड्ज ने स्टेच्यु ऑफ लिबर्टी को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया।
  • 1925 दांगडामुन स्टेडियम सियोल शहर के कोरिया में खोला गया।
  • 1931 भारत के 11वें राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म का तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ। उनका पूरा नाम अबुल बाक़िर ज़ैनुल आबेदीन था और वे अब्दुल कलाम के नाम से प्रसिद्ध थे।
  • 1932 टाटा कंपनी ने टाटा संस लिमिटेड नामक देश की पहली एयर लाइन की शुरुआत की। भारत सरकार द्वारा अधिग्रहण के बाद यही कंपनी एयर इंडिया कहलाई।
  • 1938 न्यूजीलैंड के एक आम चुनाव में गवर्निंग लेबर पार्टी फिर से निर्वाचित हुई।
  • 1949 त्रिपुरा राज्य को भारत में सम्मिलित किया गया।
  • 1978 सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
  • 1980 जेम्स कैलाघन ने ब्रिटिश लेबर पार्टी के नेता के रूप में अपना इस्तीफा दिया।
  • 1988 उज्वला पाटिल समुद्र के रास्ते विश्व का चक्कर लगाने वाली पहली एशियाई महिला बनी।
  • 1990 सोवियत संघ के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचोव को नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया।
  • 1996 फिजी व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि की पुष्टि करने वाला प्रथम देश बना।
  • 1997 अरुंधति राय को उनके उपन्यास 'द गॉड आफ़ स्माल थिंग्स' के लिए ब्रिटेन के सबसे प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार के लिए चुना गया।
  • 1998 गरीबी उन्मूलन के लिए भारत की फातिमा बी को संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • 2003 चीन के शेंझोऊ 5 की शुरूआत उनके पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान से किया।
  • 2006 संयुक्त राष्ट्र संघ ने उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगाया।
  • 2013 फिलीपीन्स में 7.2 की तीव्रता वाले भूकंप से 215 से अधिक लोगों की मौत हुई



👉 यह भी पढे 


प्रतिदिन नोटिफिकेशन के लिए ईमेल से सब्सक्राइब या घंटी (बैल आइकन) दबा दीजिए 

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post