13 अक्टूबर दिवस और भारत विश्व इतिहास // 13 October day and india world history / important days


 भारत और विश्व इतिहास में 13 अक्टूबर का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 13 अक्टूबर की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा। जो आपके हर परिक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है


अंतर्राष्ट्रीय आपदा निम्नीकरण दिवस

प्रतिवर्ष 13 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय आपदा निम्नीकरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य विश्व में आपदा निम्नीकरण तथा जोखिम के प्रति जागरूकता फैलाना है। इस दिन नागरिकों तथा सरकार को आपदा के लिए मज़बूत व सुरक्षित समुदाय व राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया जाता है। 

2019 की थीम अंतर्राष्ट्रीय आपदा निम्नीकरण दिवस की थीम “आपदा के आर्थिक नुकसान को कम करना” है।


प्रस्ताव 

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 1989 में अंतर्राष्ट्रीय प्राकृतिक आपदा निम्नीकरण की स्थापना की थी, इसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर आपदा निम्नीकरण तथा आपदाओं के बारे में जागरूकता फैलाना है। पहले इस दिवस को अक्टूबर के दूसरे बुधवार को मनाया जाता था, परन्तु 2009 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इसके लिए 13 अक्टूबर को निश्चित किया और इस दिवस का नाम बदल कर अंतर्राष्ट्रीय आपदा निम्नीकरण दिवस कर दिया गया। इसके संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 64/200 प्रस्ताव पारित किया गया था।


आपदा जोखिम निम्नीकरण के लिए सेन्डाई फ्रेमवर्क (SFDRR) 2015-30

आपदा जोखिम निम्नीकरण के लिए सेन्डाई फ्रेमवर्क को संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों ने मार्च, 2015 को स्वीकृति दी थी। इसे जापान के सेन्डाई में आपदा जोखिम निम्नीकरण के तीसरे वैश्विक सम्मेलन के दौरान स्वीकृति दी गयी थी। इसे स्वीकार करना संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों की इच्छा पर निर्भर करता है। यह फ्रेमवर्क 2015 से 2030 की अवधि के लिए है। इस फ्रेमवर्क में स्थानीय निकायों, निजी क्षेत्र तथा अन्य स्टेकहोल्डर्स के बीच उत्तरदायित्व को साझा करने बल दिया गया है। इस फ्रेमवर्क को हयोगो फ्रेमवर्क फॉर एक्शन (2005-2015) के स्थान पर लाया गया है। आपदा जोखिम निम्नीकरण के लिए सेन्डाई फ्रेमवर्क के 7 लक्ष्य नीचे दिए गये चित्र में दर्शाए गये है :


13 अक्टूबर भारत विश्व इतिहास 

  • 1716 हंगरी के सम्राट कैरेल 6 के सैनिकों ने टेमेसेवर पर कब्जा कर किया।
  • 1760 रूस और आस्ट्रिया की सेना जर्मनी की राजधानी बर्लिन से हटी।
  • 1773 चार्ल्स मेसीयर ने व्हर्लपूल गैलेक्सी की खोज की।
  • 1773 व्हर्लपूल आकाशगंगा की खोज चार्ल्स मेसियर ने की थी।
  • 1807 भूवैज्ञानिक सोसाइटी ऑफ़ लंदन की स्थापना की गई।
  • 1857 1857 का आतंक: न्यूयॉर्क के बैंक करीब 12 दिसंबर तक नहीं खोले गए।
  • 1884 आज के दिन तय किया गया कि ग्रीनविच मीन टाइम, दुनिया का मानक समय होगा। ग्रीनविच दक्षिण पूर्वी लंदन का हिस्सा है।
  • 1892 छायाचित्र के जरिए पहली बार एडवर्ड एमर्सन बर्नार्ड ने डी-1892 टी1 नामक पुच्छल तारे की खोज की।
  • 1895 भारत की क्रिकेट टीम के प्रथम टेस्ट कप्तान सी. के. नायडू का जन्म हुआ।
  • 1914 गैरेट मोर्गन ने गैस मास्क की खोज की और उसका पेंटेट कराया।
  • 1919 एरियल नेविगेशन ने विनियमन से संबंधित कन्वेंशन पर हस्ताक्षर किए।
  • 1933 जीन हार्लो और ली ट्रेसी अभिनीत रोमांटिक कॉमेडी नाटक फिल्म बॉम्स्हेल को प्रकाशित किया गया।
  • 1943 इटली ने जर्मनी के पूर्व मित्र राष्ट्रों के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
  • 1948 सूफ़ी भक्ति संगीत और कव्वाली के प्रसिद्ध गायक नुसरत फ़तेह अली ख़ां का जन्म हुआ।
  • 1976 बोलीविया में बोइंग जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें करीब 100 लोग मारे गये।
  • 1987 मशहूर पार्श्व गायक, अभिनेता एवं निर्माता-निर्देशक किशोर कुमार का निधन हुआ।
  • 1988 अमेरिका ने नेवाडा में परमाणु परीक्षण किया।
  • 1999 अटल बिहारी वाजपेयी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने।
  • 1999 संयुक्त राज्य अमेरिका के सीनेट ने व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि (सीटीबीटी) के अनुमोदन को खारिज किया।
  • 2002 इंडोनेशिया के बाली नाइट क्लब में हुए भीषण विस्फोट में 200 लोग मारे गये और 300 से अधिक घायल हुए।
  • 2013 मध्य प्रदेश के दतिया जिले में भगदड़ से 109 लोगों की मौत हुई



👉 यह भी पढे 

✔  पूरे वर्ष का दिन ट्रिक   क्लिक (महत्वपूर्ण)


प्रतिदिन नोटिफिकेशन के लिए ईमेल से सब्सक्राइब या घंटी (बैल आइकन) दबा दीजिए 

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post