08 अक्टूबर वायु सेना दिवस और भारत विश्व इतिहास // 08 October air force day and india world history / important days

 08 अक्टूबर को कौनसा दिवस है? 

भारतीय वायु सेना दिवस  (Air force day)

भारतीय वायु सेना दिवस प्रतिवर्ष 8 अक्टूबर को मनाया जाता है 

भारतीय वायु सेना दिवस
भारतीय वायु सेना (IAF) के लिए एक बहुत ही खास दिन हैं. वायुसेना आज गुरुवार को अपना गौरवशाली 88 वां स्थापना दिवस मना रही है. इस स्थापना दिवस को वायु सेना दिवस के रूप में भी जाना जाता है. चीन के साथ पिछले छह महीने से चले आ रहे सीमा विवाद के बीच आर भारतीय वायुसेना अपना स्थापना दिवस मनाने जा रही है. इस अवसर पर वायुसेना आसमान में राफेल सहित दूसरे फाइटर जेट से उड़ान भर दुश्मन देश को अपनी ताकत का एहसास कराएंगे. भारतीय वायु सेना का गठन आजादी से 15 साल पहले 8 अक्टूबर, 1932 को हुआ था. 


स्थापना दिवस के अवसर पर आज गाजियाबाद स्थित हिंडन एयर बेस पर इस साल की परेड का इंतजाम किया गया है. बता दें कि भारतीय वायुसेना में 10 सितंबर को औपचारिक रूप से शामिल होने वाला लड़ाकू विमान राफेल भी आज अपने करतब दिखाएगा. आज हर किसी की नजर सिर्फ राफेल पर ही टिकेगी.


आपको बता दें कि भारतीय सेना दुनिया की सबसे पुरानी वायुसेना की लिस्ट में भी गिनी जाती है. समय बीतने के साथ साथ भारतीय वायुसेना ने अपने आपको को बहुत मजबूत बनाया है. भारतीय सेना की ताकत का बदला रूप इस बात से ही अंदाजा लागाय जा सकता है कि सेना अब अपने दुश्मन देश चाहे पाकिस्तान हो या फिर चीन किसी को भी करारा जवाब देने की हिम्मत रखती है. भारतीय वायुसेना को आजादी से पहले रॉयल इंडियन एयरफोर्स के नाम से जाना जाता था. 1950 के बाद इसमें से रॉयल शब्द हटाकर इंडियन एयर फोर्स कर दिया गया.

इंडियन एयर फोर्स

8 अक्टूबर, 1932 को आईएएफ जो भारतीय सशस्त्र बलों की वायु शाखा है को रॉयल इंडियन एयर फ़ोर्स के रूप में बनाया गया था. ब्रिटिश शासन से भारत की स्वतंत्रता के बाद आगे लगे जाने वाले उपसर्ग ’रॉयल’ को समाप्त कर दिया गया था. इसका प्राथमिक मिशन भारतीय हवाई क्षेत्र को सुरक्षित करना और सशस्त्र संघर्ष के दौरान हवाई युद्ध करना है. यह दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायु सेना है.


08 अक्टूबर भारत विश्व इतिहास 

  • 1769 कैप्टन कुक ने न्यूजीलैंड में कदम रखा।
  • 1769 कप्तान जेम्स कुक न्यूजीलैंड (गरीबी खाड़ी) पंहुचा।
  • 1809 प्रिंस क्लेमेन्स वॉन मेट्रर्टिच ऑस्ट्रियाई साम्राज्य के विदेश मंत्री बने।
  • 1821 जनरल जोस डे सैन मार्टिन की सरकार ने पेरूवाइ नौसेना की स्थापित की।
  • 1856 अंग्रेजों और चीन के बीच द्वितीय अफीम युद्ध शुरू हुआ।
  • 1860 एलएंडएसएफ के बीच टेलीग्राफ लाइन शुरू की गयी।
  • 1871 अमेरिका के शिकागो शहर में दो दिन तक भयंकर आग रही। इस आग से 300 लोगों की मौत और 17,450 घर बर्बाद हुए।
  • 1932 भारतीय वायु सेना की स्थापना हुई। तब यह ब्रिटिश राज की सहायक वायु सेना के तौर पर बनाई गई थी।
  • 1936 हिंदी के प्रसिद्ध कथाकार एवं उपन्यासकार प्रेमचंद का निधन हुआ।
  • 1936 ब्रिटिश टेलीविज़न प्रोग्राम पिक्चर का पहला एपिसोड प्रसारित किया गया।
  • 1952 इंग्लैंड में हैरो और वेल्डस्टोन रेल दुर्घटना में 112 लोग मारे गए।
  • 1965 डाकघर टॉवर लंदन में खोला गया।
  • 1973 ब्रिटेन का पहला स्‍वतंत्र रेडियो स्‍टेशन एलबीसी शुरू हुआ।
  • 1973 एलबीसी रेडियो ने लंदन में 97.3 एफएम पर प्रसारण शुरू किया।
  • 1996 ओटावा में आयोजित सम्मेलन में लगभग 50 देश बारूदी सुरंगों पर विश्वव्यापी प्रतिबंध लगाने पर सहमत हुए।
  • 2000 वोजोस्लाव कोस्तुनिका यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति बने।
  • 2001 अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्लू बुश ने होमलैंड सुरक्षा कार्यालय की स्थापना की।
  • 2003 मिस वेनेजुएला गोजेदोर एजुआ ने टोक्यो में आयोजित मिस इंटरनेशनल प्रतियोगिता का खिताब जीता था।
  • 2004 भारतीय गेहूं पर मौनसेंटो का पेटेन्ट रद्द हुआ।
  • 2005 दक्षिण एशिया में आये एक भीषण भूकंप ने हज़ारों जानें ले लीं।
  • 2007 बांग्लादेश के पूर्व गृहमंत्री मोहम्मद नसीम को 13 साल कैद की सजा हुई।



👉यह भी पढे 

✔ पूरे वर्ष का दिवस ट्रिक  क्लिक (महत्वपूर्ण)



प्रतिदिन नोटिफिकेशन के लिए ईमेल से सब्सक्राइब या घंटी (बैल आइकन) दबा दीजिए 

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post