भारत और विश्व इतिहास में 17 जून का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 17 जून की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा। जो आपके हर परिक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है
17 जून को कौनसा दिवस है?
सूखा व मरूस्थलीकरण नियंत्रण
डब्ल्यूडीसीडी 2014 के उद्देश्य इस प्रकार हैं–
• जलवायु परिवर्तन के अनुकूलन के तहत भूमि और मिट्टी पर अधिक ध्यान देना.
• स्थायी भूमि प्रबंधन के लिए समर्थन जुटाना.
• राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन अनुकूलन नीतियों में भूमि और मिट्टी को शामिल करना और खाद्य सुरक्षा में इनके महत्व को रेखांकित करना है.
डब्ल्यूसीडीसी 2014 अभियान की शुरुआत 3 मार्च को लेसोथो– अफ्रीकी पर्यावरण दिवस– वंगारी मथाई दिवस को हुई. यह संयुक्त राष्ट्र के रेगिस्तान दशक अनुपालन और मरुस्थलीकरण के खिलाफ लड़ाई (वर्ष 2010– 2020) का भी संयोजन है.
भारत में कैसे मनाया गया यह दिवस
केंद्रीय पर्यावरण और वन मंत्री प्रकाश जावडेकर ने इस अवसर पर कहा कि मंत्रालय भूमि के मरुस्थलीकऱण को रोकने के लिए एक अभियान की शुरुआत करेगा. उनके मुताबिक, मिशन डिग्रेडेशन न्यूट्रल जल संसाधन मंत्रालय, कृषि मंत्रालय, भूमि सुधार विभाग और अन्य संबंधित मंत्रालयों के सहयोग से शुरु किया जाएगा.
विश्व मरुस्थलीकरण रोकथाम दिवस (डब्ल्यूडीसीडी) के बारे में :- विश्व मरुस्थलीकरण रोकथाम दिवस (डब्ल्यूडीसीडी) वर्ष 1995 से मनाया जा रहा है. इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय सहयोग से बंजर और सूखे के प्रभाव का मुकाबला करने के लिए जन जागरुकता को बढ़ावा देना है. वर्ष 1994 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अपने प्रस्ताव ए/आऱईएस/49/115 में बंजर औऱ सूखे से जुड़े मुद्दे पर जन जागरुकता को बढ़ावा देने और सूखे और/या मरुस्थलीकरण का दंश झेल रहे देशों खासकर अफ्रीका में संयुक्त राष्ट्र के मरुस्थलीकरण रोकथाम कन्वेंशन के कार्यान्वयन के लिए विश्व मरुस्थलीकरण रोकथाम और सूखा दिवस की घोषणा की.
17 जून भारत विश्व इतिहास
- 1734 फ्रांसीसी सैनिकों ने राइन में फिलिप्सबर्ग पर कब्जा किया।
- 1745 अमेरिकी उपनिवेशों ने लुईबॉर्ग, फ़्रैंक से केप ब्रेटन द्वीप को कैप्चर किया।
- 1773 कूकाका, कोलम्बिया की स्थापना जुआना रंगेल डी कुएल्रर द्वारा की गई।
- 1775 बंकर हिल के युद्ध में ब्रिटिस सेना नेना अमेरिका की महाद्वीपीय सेना को पराजित किया किंतु उसे भारी क्षति उठानी पड़ी। महाद्वीपीय सेना ने सीघ्र ही स्वयं को पुनर्संयोजित कर लिया और अंरिकी स्वतंत्रता संग्राम जारी रहा।
- 1856 रिपब्लिकन पार्टी ने अपना पहला राष्ट्रीय सम्मेलन फिलाडेल्फिया में किया।
- 1858 1857 के भारतीय स्वतत्रंता संग्राम की नायिका झांसी की रानी लक्ष्मीबाई शहीद हुई।
- 1885 फ्रांस का तोहफा स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी न्यूयॉर्क के बंदरगाह पर पहुंचा।
- 1885 स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी न्यूयॉर्क के हार्बर में लायी गयीl
- 1936 हेनरिक हिमलर को जर्मन पुलिस का प्रमुख नियुक्त किया गया।
- 1950 मिस्त्र, लेबनान, सीरिया और सऊदी अरब ने सुरक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए।
- 1967 चीन, हाइड्रोजन बम से संपन्न दुनिया का चौथा देश बना।
- 1970 शिकागो में पहली बार किडनी प्रत्यारोपण का ऑपरेशन हुआ।
- 1981 मिस्र के काहिरा में मुस्लिमों और इसाईयों के बीच संघर्ष में 14 लोग मारे गये।
- 1985 जॉन हेन्ड्रिक्स ने संयुक्त राज्य अमेरिका में डिस्कवरी चैनल शुरू किया।
- 1994 शिकागो में फीफा विश्वकप फुटबाल की शुरुआत हुई।
- 2015 अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना के एक चर्च में बंदूकधारी ने नौ लोगों की हत्या की।?
👍
ReplyDeletePost a Comment