8 मई दिवस और भारत विश्व इतिहास // 08 may day and india world history / important days

8 मई दिवस और कंरट GK 


अंतरराष्ट्रीय थैलेसीमिया दिवस :-

अंतरराष्ट्रीय थैलेसीमिया दिवस प्रतिवर्ष 8 मई को सभी रोगीयो को थैलेसीमिया से बचाने के लिए और उनके माता-पिता के लिए मनाया जाता है जिन्होंने बीमारी होने के बावजूद जीवन के लिए कभी आशा नही खोई है और थैलेसीमिया पीड़ित लोगो को जीवन की बेहतर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए भी मनाया जाता है

 विश्व रेडक्रॉस दिवस :-

प्रत्येक वर्ष 8 मई को पूरे विश्व में रेडक्रॉस दिवस मनाया जाता है सामान्य रुप से आप सभी ने किसी दीवाल या वाहन पर रेडक्रॉस का चिन्ह देखा होगा कई लोगो के मस्तिष्क में यह बात जरूर आती होगी की आखिर यह रेडक्रॉस किस लिए बनाया गया है
रेडक्रॉस एक विचार का प्रतीक है जो मानवता के लिए सजग होकर उनके लिए कार्य करता है पीड़ित व्यक्तियो घायल सैनिको और बंदियो के लिए कार्य करने की भावना से प्रेरित होकर रेडक्रॉस कार्य विचार दिया गया है।

रेडक्रॉस की विचारधारा स्वयंसेवक की भावना से प्रेरित है
जिसका अर्थ यह होता है की "स्वंय के भीतर मानवता के प्रति कुछ बेहतर करने की सोच होना है"
विश्व के 186 देशो में रेडक्रॉस के स्वयंसेवक मानवता की सेवा के लिए कार्य करते रहते है यह भी बहुत ही महत्वपूर्ण है की मानवता की रक्षा और व्यक्ति की जीवन रक्षा के लिए ब्लड बैंक की स्थापना अमेरिका में रेडक्रॉस की विचारधारा से प्रेरित होकर सन् 1937 में स्थापित किया गया
यह दिवस 'जीन हेनरी' के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है ।
जिन्होंने अपना पूरा जीवन मानवता की सेवा के लिए अर्पित कर दिया आज विश्व के कई देशो में समाज सेवा क्षेत्र मे कई संगठन कार्य कर रहे है यह सभी रेडक्रॉस की विचारधारा बेहतर मानते है

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post